जब कोई व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित होता है, तो उस पर वायरस हमला करता है और इम्युनिटी को कमजोर कर देता है। जैसे ही इम्युनिटी कमजोर होती है, व्यक्ति को जानलेवा संक्रमण और कैंसर होने का खतरा बेहद बढ़ जाता है। वहीँ जब ऐसा होता है तो उस बीमारी को एड्स कहा जाता है। जी हाँ ऐसी ही एक यौनकर्मी जिसे एचआईवी है उसने 200 से अधिक क्लाइंट बनाये हुए हैं। ये मामला अमेरिका के ओहायो की एक यौनकर्मी का है।
एचआईवी पॉजिटिव होने के बावजूद 200 से ज्यादा ग्राहकों से कॉन्टैक्ट रखा। वहीँ अधिकारियों का कहना है ग्राहकों से कॉन्टैक्ट रखते वक्त महिला को पता था कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। मामला सामने आने पर पुलिस ने सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी कर दी है। अधिकारी अब उन लोगों से request कर रहे हैं जो उस महिला के साथ कॉन्टैक्ट में रहे हैं।
बता दें न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि 30 वर्षीय लिंडा लेकेसी 1 जनवरी 2022 से दो वर्षों में कई राज्यों के कम से कम 211 ग्राहकों के साथ कॉन्टैक्ट में रह चुकी है। वहीँ अधिकारियों के मुताबिक इस महिला को इस बात का पता तब चला जब उसने अपनी एचआईवी की जाँच करवाई, जाँच में सामने आया है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।
वहीँ पुलिस इस स्थिति के बारे में जानने के बाद से लेकेसी के ज्ञात ग्राहकों को फोन कर रही है। साथ ही उन लोगों से भी आग्रह कर रही है, जिनका उसके साथ संपर्क हो सकता है।
लिंडा लेकेसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग का क्या कहना है
मैरिएटा/बेलप्रे स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जो कोई भी लेकेसी के साथ रह चूका है , उसे अधिकारियों के साथ ईमानदारी से पेश आने के लिए कहा जाता है। स्वास्थ्य विभाग के एडमिनिस्ट्रेटर बारबरा ब्रैडली ने कहा, मैरिएटा/बेलप्रे स्वास्थ्य विभाग पूरी गोपनीयता के साथ एक निर्णय-मुक्त क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि लेकेसी के ग्राहकों के रिश्तेदार और उनके साथ यौन संपर्क रखने वाला कोई भी व्यक्ति जोखिम भरे व्यवसाय के प्रति संवेदनशील है।
यौनकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
बता दें लेकेसी को 13 मई को मार्केट स्ट्रीट पर शारीरिक संबंध के लिए आग्रह करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चूका है। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव थी और दो साल से ज्यादा समय से यह बात जानती थी। लेकेसी के खिलाफ तीसरे श्रेणी के अपराध का मामला बनता है।
एचआईवी के शुरुआती लक्षण
एचआईवी के शुरुआती लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। हालाँकि, एचआईवी के कुछ शुरुआती संकेतों और लक्षणों में बुखार, रात को पसीना, मांसपेशियों में दर्द और चकत्ते शामिल हो सकते हैं।
