देशभर में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना बहाल है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में IMD द्वारा लू चलने और हीट वेव का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीट वेव की वजह से लोगों को धूप और गर्मी के गम्भीर साइड-इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। वहीं डिहाइड्रेशन, चक्कर खाकर बेहोश होने और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन लू और हीट स्ट्रोक की वजह से इन समस्याओं के अलावा ऑर्गन डैमेज का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं हीटस्ट्रोक से ऑर्गन्स को कैसे नुकसान पहुंचता है।

दिल की सेहत पर पड़ता है बुरा प्रभाव

हीटस्ट्रोक की वजह हार्ट पर बहुत अधिक प्रेशर पड़ सकता है। इससे हार्ट को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपका हार्ट हेल्थ शरीर के तापमान के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता तो है इससे हार्ट को नुकसान होता है। वहीं शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावती प्रभावित होती है जिससे बहुत अधिक थकान जैसी समस्याएं महसूस हो सकती है।

किडनी डैमेज होने का खतरा

अगर कोई हीटस्ट्रोक की चपेट में आते हैं तो उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बॉडी में पानी की कमी की वजह किडनी फंक्शनिंग में दिक्कत आ सकती है। दरअसल किडनी का मेंन काम शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करना है जो डिहाइड्रेशन के कारण मुश्किल हो सकता है। वहीं शरीर से ये गंदगी बाहर ना निकाल पाने की वजह से किडनी डैमेज का खतरा बढ़ सकता है।

ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचना

बहुत ज्यादा गर्मी होने से मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। स्टडी की माने तो बहुत अधिक गर्मी के कारण कॉग्निटिव हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इससे लोगों को मतिभ्रम और मेमरी लॉस जैसी समस्याएं हो सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *