हाल ही में देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में एक लाचार बच्ची की मदद करने का फैसला किया है। दरअसल लखीमपुर खीरी के एक छोटे से गाव कंधरापुर की रहने वाली दिव्यांग बच्ची लवली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ। जब गौतम अडानी ने इस वीडियो को देखा तो वो अपने अडानी फाउंडेशन में काम करने वाले एक कर्मचारी को बच्ची के गाँव कंधरापुर भेजा और पूरी मदद करने के लिए आश्वासन दिया। वहीं अब बच्ची का ट्रीटमेंट लखनऊ में किया जा रहा है।
गौतम अडानी ने एक्स पर दी जानकारी
बता दें कि इसकी जानकारी खुद अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने एक्स पोस्ट पर शेयर कर दी है। गौतम अडानी अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हैं कि “एक बेटी का बचपन यूं छिन जाना दुखद है! छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता। @AdaniFoundation यह सुनिश्चित करेगा की लवली को बेहतर इलाज मिले और वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके। हम सब लवली के साथ हैं।’
जानें क्या है पूरा मामला
लखीमपुरी खीरी के कंधरापुर गांव में लवली नाम की बच्ची है। लवली का बचपन से ही एक पैर और एक हाथ टेढ़ा है। हालांकि लवली की माँ के गुज़र जाने के बाद बच्ची के पिता ने दूसरी शादी कर ली जिसके कारण लवली की देखभाल बुज़ुर्ग दादा-दादी कर रहे हैं। ऐसे में अब लवली की मदद के लिए अडानी फाउंडेशन आगे आया है जो उसके इलाज और पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएगा। वहीं बच्ची के दादा ओम प्रकाश ने बताया कि वे अडानी फाउंडेशन के टीम के साथ लखनऊ आयें हैं। जहां लवली का एक्सरे हुआ और कुछ दवाई दिए हैं। इतना ही नहीं वो बच्ची के इलाज और पढ़ाई दोनों का पूरा खर्चा दे रहे हैं। मैं अडानी जी को बहुत धन्यवाद करता हूं।
