यूं तो हर किसी से गलती हो जाती है लेकिन वही गलती तब भारी पड़ जाती है जब इसकी वजह से किसी की जान पर बन आती है। कुछ ऐसी ही गलती इटली में रहने वाली एक महिला से हो गई जिससे 4 महीने का बच्चा कोमा में पहुंच गया। दरअसल यह महिला अपने चार महीने के पोते को गलती से बेबी फॉर्मूला की बोतल में पानी की जगह व्हाइट वाइन मिला दी थी। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

इटली की रहने वाली एक महिला अपने 4 महीने के पोते को गलती से बेबी फॉर्मूला की बोतल में पानी की जगह व्हाइट वाइन मिला दी थी। रिपोर्ट क मुताबिक जब तक महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक बच्चे ने यह मिक्सचर इतना पी लिया था जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगा और वह मुंह से उसे उसे फेंकने लगा था।

जैसे ही दादी मां को अपनी गलती का अहसास हुआ उनके होश ही उड़ गए और वह तुरंत पास के अस्पताल में बच्चे को लेकर गई। अस्पताल पहुंचने पर बच्चे का इमरजेंसी में इलाज किया गया। बच्चे को इंट्यूबेट और पेट साफ करने के बाद उसे एथिल कोमा की स्थिति में गियोवानी पीडियाट्रिक अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि अब बच्चे की हालत ठीक है।

ध्यान रखें शिशु का

अगर आप अपने शिशु को कुछ भी खाने-पीने को दें रहे हैं तप पूरा ध्यान रखें। दरअसल आपकी छोटी सी भूल आपकी शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *