आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी है। इन दिनों कई ऐसे लोग हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं।  इन दिनों ये समस्या केवल बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी काफी ज्यादा हो रहा है। वहीं दुनियाभर में लाखों लोग इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें। बता दें कि हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ब्लड प्रेशर की निगरानी के महत्व और हाई बीपी से पीड़ित लोगों को इसके जोखिमों के बारे में जागरूक करना होता है।

हाई बीपी एक ऐसी समस्या है जिसे दवाओं और सही लाइफस्टाइल की मदद से कंट्रोल किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों की जानकारी लेकर आयें हैं जिनकी मदद से आप अपने ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं।

इन जड़ी-बूटियों की मदद से कंट्रोल में रखें हाई बीपी

लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन अपने बहुमुखी औषधीय गुणों के लिए काफी जाना जाता है। नॉर्मली इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपकि जानकारी के लिए बता दें कि लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है। दरअसल लहसुन एलिसिन जैसे कंपाउंड से भरपूर होते हैं जो लहसुन ब्लड वेसल्स को आराम देने में मदद करता है और बीपी के लेवल को प्रभावी ढंग से कम करता है।

तुलसी

यूं तो सदियों से तुलसी अपने धार्मिक महत्व और अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाती है। बता दें कि यह भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में काफी सहायक है। दरअसल इसमें यूजेनॉल जैसे कंपाउंड नेचुरल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर के रूप में कार्य करते हैं और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। तो आप इसका भी सेवन जरूर करें।

दालचीनी

अगर आप हाई बीपी से पीड़ित है तो आप अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल जरूर करें।  जी हां दालचीनी जहां खाने का स्वाद दोगुना करती है वहीं यह ब्लड प्रेशर कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। इसके वासोडिलेटरी प्रभाव रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, ऑप्टिमल ब्लड फ्लो और प्रेशर रेगुलेशन को बढ़ावा देते हैं।

सेलेरी (Celery)

वहीं आप हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में सेलरी को भी को शामिल कर सकता हैं। दरअसल अजवाइन के बीज का अर्क एक नेचुरल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर के रूप में कार्य करता है जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका फाइबर कंटेंट हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप हाई के पेशेंट हैं तो इसका सेवन जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *