वैसे तो आप आए दिन जिम में एक्सरसाइज करते हुए युवाओं की मौत की खबर जरूर सुनते हैं। कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी देखने को मिला है। जहां रायपुर के स्पेस जिम में 17 साल के नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब वो ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहा था तो अचानक उसे चक्कर आया और वो गिर पड़ा। लड़के को ऐसे गिरते देख आस-पास के लोग उसके पास पहुंचे।

हालांकि लोगों ने उसे उठाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं उठा। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने लड़के को मरा घोषित कर दिया। बता दें कि अभी तक लड़के की मौत की असली वजह का पता नहीं चला है।इस मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है और उसके घर वालों को भी सूचना दे दी गई। परिवार वालों ने जैसे ही अपने बेटे की मौत की खबर सुनी वो फूट-फूट कर रोने लगे। फिलहाल पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है।

वहीं जिम में ट्रेनर पुलिस को बताया कि युवक को उन लोगों ने पहली बार जिम में देखा था। इससे पहले वो कभी इस जिम में नहीं आया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब साफ हो पाएगा की युवक की मौत कैसे हुई है, फिलहाल अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक्सरसाइज ज्यादा करने से शायद युवक की सेहत खराब हुई हो। ऐसे में जो लोग जिम जाते हैं वो जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

हुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से हो सकती है ये सेहत समस्याएं

भूख न लगने की समस्या होना

नींद न आने की समस्या होना  

मसल्स में खिंचाव और असहनीय दर्द होना

इम्यूनिटी कमजोर होना

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *