मेडिकल की दुनिया में आये दिन कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। वहीँ अब इंसानों की जान को बचाने के लिए सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही है। ऐसे में एक महिला को सूअर की किडनी लगा कर उसकी जान बचायी गयी है। वहीँ कुछ समय पहले अमेरिका के एक पुरुष को सूअर की किडनी लगायी गयी थी जो ख़बर काफी चर्चा में भी रही थी। वहीँ अब एक 54 साल की अमेरिकी महिला के शरीर में सूअर की किडनी और हार्ट डिवाइस को एक साथ लगाकर उसकी जान को बचाता गया है।

54 साल की महिला में लगी सूअर की किडनी

अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली 54 साल की लिजा पिसानो मौत के मुहं से वापस आई है। दरअसल उन्हें दो-दो दुर्लभ बीमारियां थीं। उनकी किडनी और हार्ट दोनों फेल हो चुके थे। लेकिन डॉक्टरों ने दुनिया का अपने तरह का पहला ऑपरेशन किया था जिसमें किसी को सूअर की किडनी और हार्ट डिवाइस एक साथ लगाया गया हो। इस ऑपरेशन से महिला को नया जीवन मिल गया है। अब वह पूरी तरह से ठीक है

महिला ने चलना शुरू किया

आपको बता दें 54 साल की लिजा पिसानो बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उसका किडनी और हार्ट दोनों फेल होने पर उनको जान जाने का खतरा था। ऐसे में सूअर की किडनी को ट्रांसप्लांट कर वो अब लम्बी जिंदगी जी सकती है। डॉक्टरों ने कहा है कि उसकी नई किडनी पूरी तरह हेल्दी है और किडनी ने यूरिन बनाना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं मरीज लिजा पिसानो अब चलने भी लगी है। कुछ दिन पहले तक ऐसा करना बिल्कुल असंभव । पिसानो सूअर से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले दूसरी इंसान हैं। इससे पहले बोस्टन में ही एक पुरुष में सूअर की किडनी लगाई गई थी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *