गर्मी के मौसम में स्कैल्प से अधिक पसीना आता है जिसकी वजह से बाल काफी ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं। बार बार हेड वॉश करने के बाद भी बाल कुछ ही समय में ग्रेसी और ऑयली लगने लगते हैं। इसे देखकर अक्सर महिलाओं के मन में एक सवाल आता है, की गर्मी में हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें या नहीं? हेयर ऑयल नियमित हेयर केयर का हिस्सा होती है, ऐसे में जब इसे इस्तेमाल न किया जाए तो बालों को नुकसान हो सकता है। परंतु इन्हें अप्लाई करने से बाल अधिक चिपचिपे भी हो सकते हैं।

ऐसे में कन्फ्यूजन होना बिल्कुल नॉर्मल है। इस बात को समझने के लिए हेल्थ शॉट्स ने इस विषय पर रिसर्च किया, ताजी आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर किया जा सके। तो चलिए जानते हैं आखिर गर्मी में बालों पर ऑयल अप्लाई करना चाहिए या नहीं (hair oiling in summer)।

जानें गर्मी में आपको बालों पर ऑयल लगाना चाहिए या नहीं (hair oiling in summer)

गर्मी के मौसम में बालों पर ऑयल अप्लाई करने समर हेयर प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद मिलती है। बाल और स्कैल्प नेचुरल ऑयल प्रोड्यूस करते हैं, ताकि आपके हेयर डैमेज न हो। खासकर समर हिट की वजह से आपको पसीना तो आता है, परंतु ऐसे में स्कैल्प ड्राइनेस की शिकायत रह सकती है, जिसकी वजह से बालों को समस्या होती है। ऐसे में गर्मी में भी ऑयल की मदद से हेड मसाज की सलाह दी जाती है। ये आपके बालों में पोषण को बरकरार रहने में मदद करते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *