सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं। अब ऐसा ही कुछ मामला इन दिनों काफी वायरल हो रहा है यहां महिला बीमार पड़ी उसके मैनेजर को लगा कि वह छुट्टी लेने के लिए बीमारी का बहाना बना रही है। बॉस ने उसे छुट्टी देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को मजबूरी में ऑफिस जाना पड़ा। वह जैसे-तैसे ऑफिस चली तो गई लेकिन ड्यूटी के समय ही उसकी मौत हो गई। यह मामला थाईलैंड की सुखोथोई प्रांत का है। लोगों को जैसे ही इस खबर के बारे में जानकारी मिली तो सोशल मीडिया पर मामला गर्मा गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की मानें तो महिला कर्मचारी ने एक दिन की छुट्टी मांगी थी लेकिन मैनेजर ने नहीं दे। मैनेजर को लगा कि वह कोई बहाना बना रही है। महिला काम पर तो आई मगर ड्यूटी के समय ही उसकी मौत हो गई। थाईलैंड के सुखोथाई से यह खबर धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
काम के समय हो गई बेहोश
कथित तौर पर बताया जा रहा है कि महिला काम के समय बेहोश हो गई थी और बाद में उसकी जान ही चली गई। कर्मचारी की मौत का मामला अब सुर्खियां बटौर रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठानी भी शुरु कर दी है। लोगों का कहना है कि महिला को न्याय मिलता चाहिए वहीं इसके साथ लोग कर्मचारियों के साथ शोषण का मामला भी बता रहे हैं।
आंत में थी सूजन
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने दावा किया कि पीड़िता की बड़ी आंत में सूजन का पता चला था। उसने 5 से 9 सितंबर तक मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ छुट्टी ली थी। वह 4 दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। अस्पताल से छूटने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसने दो दिन की छुट्टी लेने की कोशिश की मगर उसे लीव नहीं मिली। उसने मैनेजर से छुट्टी मांगी, उसने बताया था कि उसकी हालत खराब हो गई थी। मैनेजर ने उससे कहा कि उसे ऑफिस आकर एक और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा। महिला के दोस्तों ने के अनुसार, बीमार होने से पहले उसने कभी मेडिकल लीव नहीं ली थी। उसे नौकरी जाने के डर था, वह ऑफिस आने के बाद 20 मिनट में बेहोश होकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, तत्काल सर्जरी हुई मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

