जन्म के साथ शिशुओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं। शिशुओं को होने वाली परेशानियां कुछ पारिवारिक कारण और माता-पिता की जीवनशैली के कारण के कारण होती हैं लेकिन शिशु के पेट में बनने वाली गैस का कोई खास कारण नहीं होता। पेट में गैस की समस्या के कारण शिशु को रात को नींद आती है वो दर्द के कारण घंटों तक रोता है चिड़चिड़ा हो जाता है। बच्चों को होने वाली इस तरह की समस्याओं को कोलिक पेन कहते हैं। जन्म के 6 हफ्ते तक के शिशु में कोलिक पेन की समस्या ज्यादा देखी जाती है। शिशु को परेशानी में देखकर पेरेंट्स चिंता में आ जाते हैं और शुरुआती स्तर पर समझ नहीं पाते हैं कि आखिरकार इससे शिशु को राहत कैसे दिलाई जाए। बच्चों को कोलिक पेन की समस्या क्यों होती है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

शिशु को इसलिए होती है कोलिक की समस्या

एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों को कोलिक की समस्या होने का कोई विशेष कारण नहीं है। कई बार शिशु मां या बोतल का दूध पीते समय मुंह से आसपास की हवा को भी अंदर ले लेते हैं, जिसके कारण उन्हें कोलिक पेन हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कोलिक पेन की समस्या उन शिशुओं को ज्यादा होती है जो फॉर्मूला मिल्क पीते हैं, इसलिए जन्म के 6 माह तक शिशु को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। मां के दूध के अलावा शिशु को पानी तक न दें।

शिशु को ऐसे दिलवाएं कोलिन पेन से राहत

डकार दिलाएं

शिशु को दूध पिलाने के बाद डकार जरूर दिलाएं। डॉक्टर का कहना है कि जो पेरेंट्स अपने शिशु को दूध पिलाने के बाद डकार नहीं दिलाते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C_0YCdESEdx/?utm_source=ig_web_copy_link

टमी टाइम

अपने बच्चे को जागते समय उसके पेट के बल लिटाएं और गैस से राहत पाने के लिए उसकी निगरानी करें। ध्यान रहे कि शिशु को दूध पिलाने के तुरंत बाद टमी टाइम बिल्कुल न दें।

हल्की एक्सरसाइज

जन्म के बाद लगभग 9-12 महीने तक शिशु खुद चल फिर नहीं सकता है, लेकिन माता-पिता उससे ऐसा करवा सकते हैं। शिशु को कोलिक पेन से राहत दिलवाने के लिए झुलाना, उसके हाथ और पैरों को चलाना जैसी एक्टिविटी करनी चाहिए।

स्वैडल अप

शिशु को स्वैडल अप पोजीशन में सुलाने की कोशिश करें। इस तरह सुलाने से शिशु के शरीर में हल्का खिंचाव आता है, जिससे कोलिक पेन की समस्या से राहत मिलती है।

गर्म पानी से नहलाएं

गर्म पानी से नहलाने से भी शिशु को कोलिक पेन से राहत मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कहना है कि गर्म पानी का स्नान मांसपेशियों को राहत दिलाता है, जिससे पेट में बनने वाली गैस भी कम होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *