अक्सर बच्चों के पहले गुरु माता-पिता को ही कहा जाता है। यदि उनके गुरु ही बुरी हरकतें करेंगे तो बच्चे क्या ही सीखेंगे। इसलिए अपने बच्चों के सामने ऐसी हरकतें या ऐसे शब्द न बोलें, जिससे उन पर बुरा असर पड़े। ऐसी हरकतें बच्चे अपने अंदर अपना लेते हैं और कई बार बाहर जाकर भी वैसे ही कर देते हैं, जिससे माता-पिता को शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए अपने बच्चों के सामने अच्छी बातें और हरकतें करें।

गुस्सा और चिल्लाने की आदत

मताा-पिता जो भी करते हैं बच्चे कोशिश करते हैं कि वे भी वैसे ही हरकतें करें। यदि आप बार बार अपने बच्चों के आगे चिल्ला कर बोलेंगे या गुस्सा करेंगे तो वे भी वैसी ही हरकतें करेंगे और वे इसे आपका सामान्य व्यवहार समझ लेंगे। अगर आप अपने पार्टनर से भी चिल्ला कर बात करेंगे या बच्चों के आगे अपने साथी की इज्जत नहीं करेंगे तो वे भी वैसे ही करेंगे। इसलिए अपने बच्चों के आगे हमेशा धैर्य और आराम से इज्जत से बात करें।

बहस और झगड़े

अगर आप बच्चों के आगे झगड़े या बहस करते हैं तो इससे आपके बच्चों पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। आगे जाकर वे रिश्तों में टकराव और भरोसे की कमी को नॉर्मल मान लेंगे। इससे उनका दिमाग बहुत इफेक्ट कर सकता है। बच्चा ज्यादा सोचना भी शुरू कर देता है और उसके अंदर डर बैठ जाता है कि उसके साथ भी आप ऐसी हरकतें कर सकते हैं।

अनुशासन में न रहना

अगर आप समय का पालन नहीं करते, बेमतलब का टीवी देखते रहते हैं या अनहेल्दी आदतें अपनाते हैं, तो बच्चे इसे आदर्श मान लेते हैं। बहुत जरूरी है कि आप डिसिप्लिन्ड रहें ताकि बच्चा आपको देखकर सीखे।

झूठ बोलने की आदत

बच्चों के सामने झूठ बोलने पर उन्हें लगेगा कि झूठ बोलना आम बात है और वे भी बोलना शुरू कर देंगे। इससे वे समझ ही नहीं पाएंगे कि ईमानदारी होती क्या है। इसलिए अपने बच्चों के आगे हमेशा ईमानदार और सच्चा व्यवहार रखें।

और जब आप उन्हें ये सब चीजें करने से रोकते हैं तो वे सवाल जवाब करते हैं, बहुत बार आपकी सुनते भी नहीं है, जिससे आपके और आपके बच्चों के रिलेशन में अंतर आ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक बेहतर और आपसे भी अच्छा इंसान बने तो ये गलतियां बिल्कुल भी न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *