ये बात बिल्कुल ठीक है कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, आप उन्हें जैसे सिखाएंगे या जिस परिस्थिति में रखेंगे वे उसी में ढल जाएंगे। बच्चे अपने आस-पास से अनजाने में ही बहुत सी ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो उनके लिए ठीक नहीं होती हैं और फिर वे भी वैसे ही बर्ताव करते हैं। अच्छी आदतों को अपनाना ठीक है लेकिन बुरी आदतों को नहीं। ऐसे में माता-पिता के लिए जरूरी है कि वह अपने बच्चों की हर छोटी से छोटी चीज पर ध्यान दें। तो चलिए आज जानते हैं कि वे कौन सी आदतें हैं जो बच्चे तेजी से सीखते हैं और जो आपके बच्चे को खराब कर सकती हैं।

गलती ना मानना

अक्सर बच्चे शर्म या फिर सजा मिलने के डर से अपनी गलती नहीं मानते हैं। जब बच्चा अपनी ओर से की गई गलती की जिम्मेदारी नहीं लेगा तो इससे बहुत सी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे बच्चा झूठ बोलना शुरू हो जाएगा, इसलिए ये आपका फर्ज बनता है कि आप एक शांत माहौल बनाएं जिससे बच्चे के अंदर आत्मविश्वास आए सच्च बोलने का और अपनी गल्ती मानने का।

टालने की आदत

चीजों को टालन की आदत बच्चे से लेकर बड़े तक के लिए भी अच्छी नहीं है। बच्चा इस आदत को ज्यादा जल्दी सीखता है। इसलिए बच्चों के सामने कभी भी किसी काम को टालिए नहीं, जिससे वे भी अच्छी आदत सीखेगा और ये उसकी आदत बन जाएगी।

किसी की भी राय को महत्व ना देना

बहुत से ऐसे लोग हैं जो अक्सर अपने आप की सुनना ही पसंद करते हैं। वे किसी की राय लेना या सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये आदत किसी जगह अच्छी भी हो सकती है, लेकिन इस आदत को इस तरह अपने बच्चे में डाले जिससे वे एरोगेंट न बनें।

चुगली की आदत

जब परिवार वाले बच्चों को सामने चुगली करेंगे तो स्वाभाविक है कि बच्चा भी ये आदत सीखेगा और अपना लेगा। इसलिए जब बच्चा आपके आस-पास हो तो कभी भी ये हरकत न करें।

इन सब आदतों के साथ बच्चों को अच्छी हाइजीन की आदत भी डालें। अगर आप बच्चों को अभी से सिखाएंगे तो ही वे आगे चलकर आपना पाएगा, नहीं तो उसकी हाइजीन खराब ही रह जाएगी और उसे कोई पसंद नहीं करेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *