अपनी दरियादली के लिए जानने वाले सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान ने बोन मैरो डोनेट करके छोटी बच्ची की जान बचाई थी। उस समय उन्होंने मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया में अपना नाम भी रजिस्टर करवाया था। सलमान ने खुद बताया था कि उन्होंन एक बार इस बच्ची के बारे में पढ़ा था जिसे बोन मैरो ट्रांस्पलांट की जरुरत थी। इसके लिए उसने अपनी पूरी फुटबॉल टीम से बोन मैरो देने के लिए भी कहा था लेकिन आखिरी समय में सभी ने मना कर दिया था। बस सलमान और उनके भाई अरबाज खान ही बचे थे जिन्होंने बोन मैरो डोनेट किया था। सलमान ने कहा था कि भारत में बहुत कम लोग बोन मैरो डोनेट करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि वो बोन मैरो डोनेट करें और किसी की जान बचाएं।

लोगों में जागरुकता की कमी

वहीं सलमान खान ने बोन मैरो डोनेशन की समस्याओ पर बात करते हुए कहा था कि अभी हमारे पास सिर्फ 5,000 डोरन हैं। ये सिर्फ जागरुकता की कमी नहीं है बल्कि हमारे नजरिए की समस्या है। इससे मरीजों की जिंदगियों पर असर पड़ता है। बोन मैरो दान करके आप जिंदगी बचा सकते हैं। यह ब्लड टेस्ट जैसा ही आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। मुझे पता है कि कुछ लोग ब्लड टेस्ट से डरते हैं लेकिन अब थोड़ा सा बहादुर बनने और बड़ा बदलाव लाने का भी समय आ गया है।

क्या होती है बोन मैरो

बोन मैरो या हड्डी का गूदा हड्डियों के अंदर एक मुलायम, स्पंजी जैसा पदार्थ होता है। यह शरीर के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि यहीं पर रक्त कोशिकाएं बनती हैं। बोन मैरो शरीर के लिए एक बहुत जरुरी है। यदि बोन मैरो खराब हो जाए तो इंसान जीवित नहीं रह सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बोन मैरो शरीर को स्वस्थ रखने और उसके बेहतर कामकाज के लिए बेहद जरुरी होती है। यह लाल रक्त कोशिकाएं बनाने का काम करती हैं जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। यह सफेद रक्त कोशिकाएं भी बनाती है जो शरीर की रक्षा करती हैं यह प्लेट्लेट्स बनाने के लिए भी जरुरी है जो खून जमने में मदद करते हैं।

इसकी कमी से होगी ये समस्याएं

बोन मैरो की कमी के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि बोन मैरो ही शरीर में रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं इसलिए इसकी कमी से शरीर में रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है।

लक्षण

त्वचा का पीला पड़ना

रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ जाती है।

खून बहना

प्लेटलेट्स खून को जमने में मदद करते हैं इनकी कमी से छोटी-छोटी चोटों पर भी खून ज्यादा बहता है।

सांस लेने में तकलीफ

जब शरीर के अंगों को पूरी मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता तो सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

खून बहना

प्लेटलेट्स खून को जमने में मदद करते हैं लेकिन इनकी कमी से छोटी-छोटी चोटों पर भी खून ज्यादा बहता है।

बुखार

बार-बार इंफेक्शन होने के कारण भी आपको बुखार आ सकता है।

थकान और कमजोरी

रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण शरीर के अंगों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

बोन मैरो की कमी का कारण

मायोलोफाइब्रोसिस

इसमें बोन मैरो में फाइब्रस टिश्यू बढ़ जाते हैं।

कुछ दवाईयों का दुष्प्रभाव

कुछ दवाईयां भी हमारी बोन मैरो को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

कैंसर

बोन मैरो का कैंसर (ल्यूकेमिया) इसका सबसे आम कारण है।

विटामिन और मिनरल्स की कमी

कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी से भी बोन मैरो प्रभावित हो सकती है।

एप्लास्टिक एनीमिया

इसमें इम्यून सिस्टम बोन मैरो को नष्ट कर देता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *