स्वस्थ रहने के लिए और आज के दौर में फैल रही खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए कई तरह की वैक्सीन बाजार में आ चुकी हैं। कोविड काल में लोगों को वैक्सीन लगाना जरूरी कर दिया गया था। देखा जाए तो वैक्सीन शरीर को बीमारी से बचाती हैं लेकिन एक महिला के लिए ये वैक्सीन जानलेवा भी साबित हो गई है। वैक्सीन लगवाने के दस मिनट बाद ही महिला की हालत ऐसी हो गई कि उसकी जान पर बन आई। ये मामला अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत का है।

टीका लगते ही बिगड़ी हालत

फ्लोरिडा में 23 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाई जिसका खतरनाक रिएक्शन हो गया। महिला पीएनएच नाम की बीमारी का शिकार थी और उसे वैक्सीन लगवाने के बाद रिएक्शन हो गया। वैक्सीन सेफ्टी रिसर्च फाउंडेशन के अनुसार, एलेक्स लॉरेंज नाम की इस महिला को यूसीआर मेडिकल सेंटर में टिटनेस, न्यूमोनोकल और मेनेंजाइटिस का टीका लगाया गया था। वैक्सीन लगाने के दस मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उसे उल्टी होने लगी, उसकी आंखों में दर्द होने लगा जिससे उसे कम दिखने लगा, इसके साथ-साथ उसके जबड़े भिंच गए और माथे पर धब्बे दिखने लगे।

ब्लड डिसऑर्डर के कारण हुआ रिएक्शन

आपको बता दें कि इस महिला के पास मेडिकल इंश्योरेंस नहीं था और इसलिए इसे जल्द ही लॉस एंजेल्स के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। महिला को रिएक्शन कैसे हुआ, क्यों हुआ, इसके कारणों की जांच अभी की जा रही है और कोशिश की जा रही है कि वो जल्द ही ठीक हो सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

लॉरेंज ने अपनी बिगड़ी हालत की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर लोग डर गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला को संभावित तौर पर ब्लड डिसऑर्डर था जिसके कारण उसे वैक्सीन का रिएक्शन हो गया था। लॉरेंज ने कहा कि उसका ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया जिससे उसकी हालत कुछ सुधर गई है लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है।

http://

“It doesn’t make sense why would you give someone a vaccines”

This is Alexis Lorenze at a medical centre in California – her disposition is a direct immediate consequence of being given Vaccines.

The World continues to awaken to the dangers of vaccination. pic.twitter.com/ZrlL0InTFu
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) September 17, 2024

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *