अंजीर सेहत के लिए बड़ी ही फायदेमंद चीज है। अंजीर खाने के साथ उसका जूस पीना भी सेहत को बहुत फायदे देता है। इसका जूस आप घर में भी बना सकते हैं। इसे ड्राई फ्रूट के तौर पर भी खाया जा सकता है।
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो ये आपके काम आ सकता है।
फायदे
इसका जूस पीने से कब्ज, पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप पाचन खराब होने की परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। अंजीर के जूस से शरीर को फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
सांस की समस्या से गुजर रहे लोग इसके जूस का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। इससे गला भी साफ रहता है, कफ नहीं बनता। इसका जूस पीने से आपको नींद की समस्या से छुटकारा मिलेगा, एंग्जायटी, माइग्रेन जैसी समस्याएं दूर रहेंगी।
ये आपको कब्ज से भी राहत दिलाने में फायदेमंद है। इसमें फाइबर अधिक और फैट कम होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट की पुरानी कब्ज को भी राहत मिल सकती है। एक स्टडी के अनुसार पता चला है कि अंजीर में एंटी-यूरोलिथियाटिक और मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिससे शरीर में पथरी की समस्या दूर होती है। इससे आपका पाचन भी ठीक रहता है। वजन भी तेजी से घटता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने पर आपको भूख नहीं लगती है।
