जिस तरह आजकल की जिंदगी व्यस्त है, लोग अपने चेहरे का ध्यान ही नहीं रखते हैं। दिनभर काम करने से और बाहर रहने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। धूप, धूल इतनी होती है कि उसकी चमक खो जाती है। इस वजह से चेहरे पर काफी बैक्टीरिया चिपक जाते हैं।

बैक्टीरिया की वजह से ड्राईनेस, खुजली, इंफेक्शन, त्वचा के डार्क होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अगर वहीं हम ठीक से इसका ख्याल रखे तो कभी ऐसी परेशानी नहीं होगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार इंसान के चेहरे पर एक या दो नहीं, बल्कि 200 से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। यही जिम्मेदार होते हैं कि हमें अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह की परेशानियां होती हैं चेहरे पर। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाक के आसपास ज्यादा ऑयल होता है और इसी वजह से भी नाक के पास ब्लैकहेड ज्यादा होते हैं। इससे फंगल इंफेक्शन हो सकती है।

How to Protect Skin

स्किन के हिसाब से करे स्किन केयर

हर किसी की स्किन अलग अलग तरह की होती है और उस पर प्रोडक्ट्स भी अलग ही यूज किए जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी स्किन ऑयली है तो उस पर हैवी क्रीम नहीं लगेगी। ऑयली स्किन वालों को मुंह को साबुन या पानी से नहीं धोना चाहिए। ऐसा करना स्किन के लिए ठीक नहीं है।

सही ब्यूटी ट्रीटमेंट लें

अगर आप कभी भी ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं तो अपनी स्किन के हिसाब से ही लें। यदि ऑयली या कॉम्बिनेशन वाली स्किन पर ऑयली क्रीम से फेशियल मसाज की जाए तो आगे चलकर ऑयल ग्लैंड सक्रिय हो सकता है और चेहरे पर पिंपल्स के साथ फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं।

रात में स्किन पर क्रीम न लगाएं

रात को क्रीम लगाकर कभी नहीं सोना चाहिए, इससे बैक्टीरिया रात को ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इससे बहुत सी दिक्कतें हो सकती हैं।

Blackheads को नहीं छूना

कुछ लोगों को ब्लैकहेड्स से गंदगी हटाने में या उसे नाखूनों से दबाने में और बाहर निकालने में मजा आता है, लेकिन इससे स्किन इंफेक्शन हो सकता है और पिंपल्स बढ़ सकते हैं। जब हम हाथों से चेहरे को छूते हैं तो हाथों की गंदगी चेहरे पर आ जाती है, जिससे मुहासें बढ़ सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *