ब्रेकअप से डील करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि ऐसे में आप उस इंसान से अलग होते हो, जिसके साथ आपने अपने फ्यूचर के सपने सजाए होते हैं। ब्रेकअप से हर व्यक्ति अपने तरीके से डील करता है। ऐसे में कुछ लोग खुद को बेहतर इंसान बनाकर आगे बढ़ जाते हैं। वहीं कुछ लोग पुरानी यादों को समेट कर बैठे रहते हैं। ऐसे में इस दौरान लोगों को अकेलापन सबसे ज्यादा परेशान करता है। कुछ लोग ब्रेकअप के तुरंत बाद ही नए रिश्ते में आ जाते हैं हालांकि, इसका अहसास भी हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को अपने लिए अच्छा पार्टनर मिल जाता है, इसलिए वो नए रिश्ते की शुरुआत कर लेते हैं लेकिन वहीं कई लोग ब्रेकअप के दर्द को भुलाने के लिए नए रिश्ते में आ जाते हैं। ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते की शुरुआत करने को रिबाउंड रिलेशनशिप कहते हैं। क्या आप जानते हैं जल्दबाजी में शुरु किया गया यह रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ पर क्या असर डालता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे कोई रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है।

रिबाउंड रिलेशनशिप मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित कर सकता है

हर किसी के लिए इसका अहसास अलग-अलग होता है, लेकिन अगर ब्रेकअप को भूलने के लिए इसकी शुरुआत हुई है तो आपको बताते हैं कि इससे क्या असर पड़ता है।

पार्टनर पर भरोसा न करना

पुराने रिश्ते खत्म होने के बाद उससे बाहर निकलने में समय लगता है। ऐसे में व्यक्ति को दुबारा अपना भरोसा बनाने और एक्स को भुलाने में समय लगता है, लेकिन ऐसे में तुरंत नए रिश्ते में आने से आपको ट्रस्ट इशुज हो सकते हैं। आपके लिए नए पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा करना मुश्किल हो सकता है।

पुरानी रिश्ते की बातें याद आना

मूव ऑन करने से पहले नए रिश्ते में आना बहुत टॉक्सिक हो सकता हैं। ऐसे में आपको बार-बार पुरानी रिश्ते की बातें याद आ सकती हैं। जैसे कि आप पहले पार्टनर के साथ कहां-कहां जाते थे या आपकी क्या यादें थी। ये सभी चीजें बार-बार आपके मन में आ सकती हैं। ऐसे में आपको लग सकता है कि आप अब भी एक्स के प्यार में हैं या उनको भूला नहीं पा रहे हैं, ये नए रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ने की वजह भी बन सकता है।

गलत फैसला लेना

किसी भी नए रिश्ते को समझने में समय लगता है। क्योंकि आप नए व्यक्ति के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन अगर आप रिश्ता खत्म होने के तुरंत बाद ही नए रिश्ते में आ जाते हैं, तो आप मेंटली रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में आप पुराने डर के साथ ही नए रिश्ते में जीते हैं। आप रिश्ता खत्म होने के डर से पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं या किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में आ सकते हैं।

नई चीजें स्वीकार करने में मुश्किल

जल्दबाजी में शुरू किया गया रिश्ता आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपके लिए नई चीजें स्वीकार करना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। आपके लिए पार्टनर और रिश्ते में चल रही चीजों को समझना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप गलत फैसले भी कर सकते हैं।

ऐसे में किसी भी नए व्यक्ति को समझने में समय दें। इसके साथ ही, मूव ऑन करने के बाद ही किसी को अपनी जिंदगी में लाएं। नहीं तो रिश्ता गलतफहमियां बढ़ने का कारण बन सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *