टीवी के फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी के एक्टर रह चुके विवेक सेठी का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। उनकी मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई थी। एक्टर के निधन के बाद उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी ने बताया कि विकास को कार्डियक अरेस्ट से एक दिन पहले उल्टी और दस्त की समस्या हुई थी। वह अस्पताल भी नहीं जाना चाहते थे इसलिए हमने डॉक्टर को घर में आने के लिए ही कहा। एक्टर की पत्नी ने कहा कि विकास सेठी को उल्टी और दस्त के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी और वह उससे काफी परेशान थे। हालांकि वह रात को आराम से सो गए।

जाह्नवी सेठी ने बताया कि – ‘अगले दिन जब मैं सुबह लगभग 6 बजे (रविवार को) उन्हें जगाने गई, तो वह मर चुके थे, हमने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, तब उन्होंने कहा कि विकास को रात को नींद में हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।’ एक्टर विकास सेठी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद यह जानना जरूरी है कि इसका पाचन संबंधी समस्याओं से क्या कनेक्शन हैं? तो चलिए जानते हैं कि हार्टऔर पेट का क्या कनेक्शन है।
पाचन संबंधी समस्याओं और हार्ट हेल्थ का कनेक्शन
कार्डियक अरेस्ट या हार्ट संबंधी अन्य परेशानियां बहुत ही बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। यदि इनके शुरुआती लक्षणों पर गौर न किया जाए तो यह वक्त के साथ खतरनाक भी हो सकती है और मौत का कारण बन सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं का हार्ट हेल्थ से कनेक्शन पर डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय तक उल्टी और दस्त की समस्या के कारण डिहाइड्रेशन होता है और गंभीर मामलों में यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों का कारण भी बन सकता है। इसके कारण सीने में दर्द, बेचैनी महसूस होना, हाई ब्लड प्रेशर और सांस लेने में परेशानी हो सकती है जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेल्यिर हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय
एक्टर विकास सेठी के मामले पर एक्सपर्ट्स ने बताया कि उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया। इससे कुछ देर घंटे पहले उन्हें सीने में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हुई थी, जब एक्टर को इस तरह की समस्या हुई, तो उन्हें गैस्ट्रोएंटेराइटिस या एसिड पेप्टिक रोग का भी सामना करना पड़ा होगा, जिस पर शुरुआती स्टेज पर डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया और एक्टर की मौत हो गई।

इस समय करें डॉक्टर से कंसल्ट
यदि किसी व्यक्ति को एक दिन में 3 से ज्यादा उल्टी और दस्त होने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और पेट में दर्द की शिकायत होती है और ये लक्षण पूरा आराम करने के बाद भी कुछ घंटों से ज्यादा समय तक बने रहता हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही डॉक्टर से हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर की जांच करने के लिए कहें ताकि हार्ट संबंधी परेशानियों से बचाव किया जा सके।

