भारत की हर रसोई में आपको काली मिर्च का मसाला बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इससे खाने में स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही ये किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। काली मिर्च में मौजूद कैपसीसिन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लाभ इस प्रकार हैं।
Stamina
इसे अगर गुनगुने पानी के साथ पीया जाए तो आपको शरीर में स्टेमिना की मात्रा बढ़ेगी। काम काज करने वाले लोग इसका प्रयोग कर सकते हैं।
पेट की परेशानी
गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च का पाउडर चुटकी भर मिला लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
Tension से राहत
पिपराइन मौजूद होने की वजह से ये टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है, क्योंकि उसमें एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं।
मसूड़ों में ताकत
मसूड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए काली मिर्च बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको काली मिर्च, माजूफल और सेंधा नमक तीनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनाना होगा और फिर सरसों का तेल बूंदों के हिसाब से मिलाकर, इसे दांतों और मसूड़ों में लगा लें। इसके आधे घंटे के बाद आप मुंह साफ कर लें। जिससे आपकी समस्या दूर हो सकती है।
कैंसर से बचाव
काली मिर्च का सेवन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फ्लेवोनॉयड्स, कारोटेन्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है। इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है।
