डायबिटीज होने पर सबसे अधिक खतरा ब्लड शुगर लेवल हाई होने का हो जाता है। दवा के साथ-साथ यदि सेज हर्ब भी लिया जाए, तो बिना किसी साइड इफेक्ट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।डायबिटीज ‘साइलेंट किलर’ के रूप में जाना जाता है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। शरीर इंसुलिन के प्रति असंवेदनशील हो जाता है। यह लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है। इसलिए व्यक्ति को पूरी जिंदगी डॉक्टरी दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। ज्यादातर दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट होते हैं। यदि दवाओं केसाथ-साथ कुछ हर्ब भी लिए जाएं, तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहने के साथ-साथ दवाओं का साइड इफेक्ट भी कम हो जाता है। सेज ऐसी ही जड़ी-बूटी है। कई शोध और एक्सपर्ट बताते हैं कि सेज ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद (Sage control blood sugar level) कर सकते हैं।

आखिर है क्या सेज (sage for diabetes)

दुनिया भर के लोग सेज को अद्भुत स्वाद वाला हर्ब मानते हैं। इस तीखी जड़ी-बूटी को कॉमन सेज और गार्डन सेज के नाम से भी जाना जाता है। सेज पुदीना परिवार का एक सदस्य है। इसके तेज़ स्वाद का मतलब है कि इसका उपयोग आमतौर पर कम मात्रा में किया जाता है। इस परिवार के अन्य सदस्यों में अजवायन, मेंहदी, तुलसी और थाइम भी शामिल हैं। इस जड़ी-बूटी के औषधीय उपयोग का इतिहास सदियों पुराना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *