आजकल का समय ऐसा हो गया है कि हर कोई सुंदर और आकर्षित दिखना चाहता है। जिसके लिए वह तरह तरह के चीजें अपनाता है। जिम जाते हैं, योग करते हैं। इसके लिए बाजारों में भी बहुत सी दवाइयां, स्पलीमेंट भी आते रहते हैं। जिसे लोग इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में उनके शरीर पर उसका बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है। इसकी जगह अगर प्राकृतिक तरीकों से शरीर को बनाया जाए तो ज्यादा लाभकारी होगा। जिसके लिए आपको अश्‍वगंधा और शतावरी औषधियों से बने चूर्ण के सेवन की विधि और इसके फायदों के बारे में बताएंगें।

दोनों का सेवन किसी भी उम्र के महिला और पुरुष कर सकते हैं। इनमें मौजूदा तत्‍व बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि इसका असर एक सप्‍ताह के अंदर ही दिखने को मिल जाता है। जो लोग दुबलनेपन को दूर करना चाहते हैं तो वे इसका प्रयोग कर सकते हैं, इससे तेजी से वजन बढ़ता है।

सेवन का तरीका

दोनों का चूर्ण बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप 100-100 ग्राम के पैकेट साथ में मिला सकते हैं। इसके बाद दिन में करीब दो बार आधा चम्मच दूध के साथ ले सकते हैं। इसके सेवन के साथ व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

Ashwagandha के फायदे

अश्वगंधा शरीर की शक्ति, ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। शरीर को ताकत तो देता ही है साथ ही तनाव, अनिद्रा, आलस, थकान आदि दूर करने में लाभकारी है। इससे नपुंसकता दूर होती है, कामुकता बढ़ती
है और सेक्स संबंधी समस्याओं भी दूर करने में मदद मिलती है। खून की खराबी, पेट के कीड़े और पाचन क्रिया ठीक करने में भी फायदेमंद है।



Shatavari के फायदे

शतावरी हमारे उंगलियों जैसी दिखती है। इसकी संख्या सौ या सौ से अधिक होती है। जिसके कारण इसका नाम शतावर रखा गया है। पुरुष और महिला तो दोनों ही इसका प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद बताया गया है।



जो लोग कमजोरी, निर्बलता, धातु दुर्बलता, नपुंसकता, शारीरिक क्षीणता से गुजर रहें हैं, उनके लिए शतावरी बहुत गुणकारी होती है। इससे रोग भी दूर रहते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *