क्या आप भी अपने छोटे बच्चे को टॉफी खाने के लिए देते हैं। अगर हां तो बच्चे को टॉफी खिलाते समय खास ध्यान दें। क्योंकि हाल ही में 5 साल के बच्चे की टॉफी खाने से मौत हो गई। दरअसल यह मामला यूपी के रामपुर की है। जहां एक बच्चे की टॉफी खाने से मौत हो गई है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

गले में टॉफी अटकने से बच्चे की गई जान

उत्तर प्रदेश के रामपुर में 5 साल का बच्चा बीते गुरुवार को परचून की दुकान पर टॉफी लेने गया। वहां से टॉफी लाक जैसे ही उसने खाई वह उसके गले में अटक गई। जिसके बाद उसका दम घुटने लगा और वो सांस नहीं ले पा रहा था। जैसे ही घर वालों ने देखा कि बच्चा सांस नहीं ले पा रहा तो वो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके गले से टॉफी निकाली और परिवारजनों को बताया कि बच्चे के सांस की नली में टॉफी फंस गई थी, जिस वजह वह सांस नहीं ले पा रहा था और उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी बच्चे की मौत से मां अंजुम और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं।

बच्चों को टॉफी खिलाते समय बरतें सावधानी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपने बच्चों को टॉफी दें तो उसे चबाकर खाने की आदत डलवाएं। साथ ही खाते-पीते समय बच्चों को खेलने-कूदने और बोलने न दें। दरअसल ऐसा करने से कई बार खाने की चीजें सांस की नली में जाकर अटक जाती हैं।  फिर भी अगर कभी ऐसी की समस्या आए तो बच्चे को उल्टा करके उसकी पीठ को थपथपाएं। ऐसा करने से टॉफी आदि गले से बाहर निकलने की संभावना काफी रहती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *