नाखूनों पर सफेद निशान या धब्बे हो जाये तो घबराने वाली कोई बात नहीं होती है। लेकिन अगर कैल्शियम, जिंक, विटामिन A, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी हो तो कुछ दिक्कत हो सकती है। बता दें नाखूनों पर एक निशान ऐसा भी है कि अगर दिख जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर नहीं गये तो लापरवाही के कारण बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
दरअसल न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली डॉक्टर लिंडसे ज़ुब्रिट्स्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इसके बारे में शेयर में एक वीडियो शेयर किया है। वाही लोग पूरा मामला जानकर शॉक्ड हो गये हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमे बताया है कि अगर नाखून के नीचे गहरे रंग की खड़ी रेखा नजर आ रही हो, तो निश्चित रूप से इसकी जांच कराइए। यह एक दुर्लभ प्रकार के स्किन कैंसर सबंगुअल मेलेनोमा ( Subungual Melanoma) का संकेत हो सकता है। वैसे तो यह दुर्लभ है, लेकिन अगर किसी को नजर आए तो तुरंत जाँच करवा लें।
स्किन कैंसर का हो सकता है खतरा
डॉक्टर लिंडसे के मुताबिक यह त्वचा कैंसर का बहुत ही गंभीर रूप होता है। अगर किसी को हो गया, तो उसके जीवित रहने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि किस चरण में यह डिटेक्ट हुआ है। शरीर में कितना फ़ैल गया है। डॉक्टर आज तक सबंगुअल मेलानोमा की सही वजह पता नहीं कर पाए हैं, लेकिन माना जाता है कि सूर्य के ज्यादा संपर्क में आने पर यह होता है। अगर आपके परिवार में किसी को इस तरह की दिक्कत पहले रही है, तब तो बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
कैंसर पैर के अंगूठे पर सबसे ज्यादा
त्वचा का यह कैंसर पैर के अंगूठे पर सबसे ज्यादा दिखाई देता है। लेकिन कई बार हाथ या पैर की किसी उंगली पर भी ये नजर आ सकता है। यह काला या भूरे रंग का नजर आता है। आमतौर पर इसे फंगल इंफेक्शन ही समझा जाता है। लेकिन नाखूनों पर भूरे या काले रंग की ये धारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। हालांकि, सभी काली धारियां स्किन कैंसर नहीं होतीं। लेकिन अगर यह सॉफ्ट नजर आ रही है और लकीर हल्की है, तो जरूर जांच कराएं।
