आंखें हमारे शरीर के जरूरी 5 संवेदन अंगों में से एक है, जितना शरीर के अन्य अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है, उतना ही जरूर है कि आंखें भी स्वस्थ रहें, लेकिन आजकल देखने को मिलता है कि बच्चों को छोटी उम्र में ही चश्मे लग जाते हैं। इन दिनों नजर कमजोर होने की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके अलावा लोग कुछ देखते समय फोकस में परेशानी, आंखों में सूखा, रात में न दिखना जैसी समस्याओं का भी सामना करते हैं। उम्र के साथ इस तरह की समस्याएं होना बहुत आम है, क्योंकि उम्र के साथ शरीर कई परिवर्तनों से गुजरता है लेकिन कम उम्र में इस तरह नजर संबंधी समस्याएं होना काफी गंभीर समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति को आगे चलकर कई अन्य दुष्परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है।

अच्छी बात यह है कि यदि आप सही लाइफस्टाइल और टिप्स फॉलो करते हैं तो इससे न सिर्फ आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद मिलेगी, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप अपनी आंखों की रोशनी कैसे बढ़ा सकते हैं।

स्क्रीन पर कम समय बिताएं

मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से आंखों में सूखापन आता है। साथ ही आंखों में तनाव बढ़ता है, इसलिए कोशिश करें कि आप इनसे दूरी बनाएं। खासकर बच्चों को ज्यादा समय इनका प्रयोग न करने दें। बार-बार आंखें धोएं और पलकें भी झपकाएं। इससे आंखों में नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही नजर भी ठीक रहेगी।

पूरी नींद लें

आंखों को पूरा आराम देना भी बहुत जरूरी है जिससे कि उनका तनाव कम और फंक्शन में सुधार हो सके, इसलिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। ध्यान रखें कि सोने से 1 घंटा पहले तक मोबाइल फोन या लैपटॉप से दूरी बना लें। इससे नींद भी अच्छी आएगी और आंखें भी स्वस्थ रहेंगी।

बैलेंस्ड डाइट लें

आंखों से जुड़ी समस्याओं का एक बड़ा कारण है शरीर में पोषण की कमी होना। जब आप संतुलित आहार को फॉलो नहीं करते और जंक, प्रोसेस्ड आदि फूड्स आदि का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाएं। ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें, जिनमें विटामिन ए, सी,ई, आदि की अच्छी मात्रा हो। इसके अलावा जिंक, सेलेनियम जैसे पोषण तत्व भी मौजूद हो। हरी और लाल सब्जियों में ये पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

धूप में जाने से पहले चश्मा लगाएं

ऐसा करने से आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी इसलिए अच्छी प्रोटेक्टिव लेयर वाला चश्मा जरूर पहनें।

स्मोकिंग की आदत

यदि आप पहले से किसी नजर संबंधी स्थिति से जूझ रहे हैं, तो स्मोकिंग करने से आपकी नर्व को नुकसान पहुंचता है। यह मैक्युलर डिजनरेशन का भी कारण बन सकता है। ठीक इसी तरह अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन करने से भी यह समस्या देखने को मिलती है, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में भी समझदारी है।

एक्सरसाइज करें

नियमित कुछ सरल एक्सरसाइज करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी इससे आंखों में पोषण से भरपूर रक्त पहुंचता है। चलना-फिरना, दौड़ना, स्विमिंग, वेट लिफ्टिंग, योग आदि का अभ्यास करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *