हर बच्चा अपने मां-बाप के लिए बहुत प्यारा होता है। मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चों को सब चीजें मिले। वह किसी भी किसी चीज से उन्हें वंचित नहीं रखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा करने से उनकी आदत खराब हो सकती है। उन्हें अगर हर मिल जाएगी तो अपनी जिंदगी में आगे कैसे बढ़ेंगे।
बहुत बार मां-बाप अपने बच्चों को हद से ज्यादा प्यार करते हैं। उन्हें कोई भी काम नहीं करने देते, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसा करने से वह अपने बच्चों की जिंदगी में मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इस वजह से वह कभी भी सेल्फ डिपेंडेंट नहीं बन पााएंगे। अपने बच्चों को जिम्मेदार और सेल्फ डिपेंडेंट बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए टिप्स को फॉलो करें।
बुराई करना
अगर आप अपने बच्चों की हर समय बुराई करते रहेंगे या उन्हें बुरा बोलते रहेंगे तो यह उनका सेल्फ स्टीम और कॉन्फिडेंस कम कर देगा। इसकी वजह से वह अपने आप दूसरों से कम ही समझते रहेंगे हैं और उन्हें ऐसा लगता रहेगा कि वह कभी कोई काम नहीं कर पाएंगे। इस वजह से वह अपनी जिंदगी में कोई फैसला भी नहीं ले पाएंगे।
हर वक्त दुलार करना
जिंदगी में जब आपके बच्चे आगे जाएंगे तो सारे काम उन्हें खुद ही करने पड़ेंगे, वहां उनकी मदद के लिए कोई भी नहीं होगा। अगर आप शुरूआत में ही उनकी हर बातें मानेंगे, दुलार करते रहेंगे और उन्हें कुछ नहीं करने देंगे तो यह उनके लिए काफी नुकसानदायक होगा।
जिम्मेदारियों से दूर रखना
बच्चों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही हल्की फुल्की जिम्मेदारियां देनी चाहिए। उदाहरण के लिए पानी खुद लेना, अपने आप स्कूल की वर्दी या कपड़े खुद पहनना आदि। इससे वह अपने काम खुद कर सकेंगे।
कंट्रोल करना
बहुत बार ऐसे होता है कि बच्चों की भलाई के लिए पैरेंट्स को ऐसा लगता है कि उन्हें कंट्रोल करना ठीक है, लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि कंट्रोल की वजह से वह डरने लगते हैं, उन्हें नई चीजें करने में डर लगता है। अगर आपका बच्चा नई चीजें नहीं करेगा, गलतियां नहीं करेगा तो सीखेगा कैसे। इसलिए उन्हें गलतियां करने दें, ध्यान रखें लेकिन एक हद तक।
