आजकल के इस व्यस्त लाइफस्टाइल में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास भले ही समय न हो लेकिन वह खुद को फिट रखना नहीं भूलते। ऐसे लोगों के लिए फिटनेस ही उनकी पहली प्रायोरिटी होती है। वहीं फिटनेस की जब बात होती है तो सबसे पहले बॉलीवुड सेलेब्स ही याद आते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरती और उनकी हेल्दी बॉडी का राज कुछ और नहीं बल्कि उनका खान-पान और एक्सरसाइज रुटीन है, इन्हीं सेलेब्स में से एक है मलाइका अरोड़ा। मलाइका अरोड़ा पर यह बात बिल्कुल फिट बैठती है वह है कि कुछ लोगों पर उम्र का बिल्कुल भी असर नहीं होता। फैशन और सुंदरता दोनों के मामलों में मलाइका हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी उम्र 50 साल है लेकिन उनकी बॉडी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि उनके स्लिम फिगर और बॉडी का क्या राज है।
जरुरी करती हैं योग
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज योगा भी है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज आते हैं जिनमें वह योगा स्टूडियो के बाहर स्पॉट होती है। ऐसे में यहां से यह साफ पता चलता है कि मलाइका कितनी हेल्दी हैं। युवाओं के दिलों पर राज करती मलाइका जैसा टोन्ड फिगर पाना आज हर लड़की का सपना है। 48 वर्ष की मलाइका योग से लेकर जिम में खतरनाक वर्कआउट तो करती ही हैं। साथ में कड़ी डाइटिंग भी फॉलो करती हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। अगर आप भी मलाइका की तरह फिटनेस पाना चाहते हैं तो यह टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/p/CWkSeWuKp_a/?utm_source=ig_web_copy_link
सलंब शीर्षासन करती हैं मलाइका
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वह सलंब शीर्षासन या शीर्षासन करती हुई दिख रही हैं। इस योगासन को करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता और कार्यक्षमता बढ़ती है बल्कि दिमाग में ब्लड सर्कुलेट बेहतर होता है। स्मरण शक्ति, एकाग्रता, उत्साह, स्फूर्ति, निडरता, आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ता है। ये आसन फोपिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों का स्राव नियमित करता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/p/C_rwJ2HhxXp/?utm_source=ig_web_copy_link
नटराजआसन
इसके अलावा कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस नटराज आसन करते हुए भी दिखी थी। यह आसन न सिर्फ वेट लॉस में फायदेमंद है बल्कि बॉडी पॉश्चर को भी सुधारता है। आपको बता दें कि इस योगासन को नटराज आसन के नाम से भी जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा के अनुसार नटराजासन के अभ्यास से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। ये आसान फोकस और एकाग्रता बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि इस योगासन के अभ्यास से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C2rK4tqIEP4/?utm_source=ig_web_copy_link
यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो भी नटराजआसन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
