बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी इतनी खूबसूरती हैं कि उनके सामने कहीं छोटी उम्र की एक्ट्रेस की खूबसूरती भी कम नजर आती है। मलाइका अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फैंस को यह भी बताती हैं कि इस उम्र में भी वह अपनी ग्लोइंग स्किन को कैसे मेंटेन कर पाती हैं। स्किन के रूखेपन और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए मलाइका डेली योगा और वर्कआउट करती हैं, इसके साथ ही कुछ टिप्स भी फॉलो करती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं मलाइका अरोड़ा के ब्यूटी सीक्रेट्स।
फेस योगा
मलाइका स्किन की खूबसूरती बनाए रखने के लिए फेस योगा भी जरुर करती हैं। वह बैलून पोज करती हैं। यह हमारी त्वचा के ढीलेपन को ठीक करने के साथ-साथ झुर्रियां कम करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने का काम करती है। इसे करने का फायदा यह है कि इससे आपकी स्किन पर एजिंग लाइन्स नहीं दिखेंगी और न ही आपकी स्किन बूढ़ी नजर आएगी।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C6K1q5oCkA1/?utm_source=ig_web_copy_link
स्किन स्क्रब
डेड स्किन में फिर से जान डालने के लिए स्क्रब काफी काम आता है। मलाइका अपने चेहरे पर कॉफी पाउडर, ब्राउन शुगर और बादाम के तेल से स्क्रब बनाकर लगाती हैं। उनकी तरह आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्क्रब से सर्कुलेशन मोशन में चेहरे की मसाज करें और सादे पानी से इसे धोएं। ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरा निखर जाएगा।
एलोवेरा जेल
स्किन के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती हैं। ताजी एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर उससे चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। आपका चेहरा स्मूद-फ्रेश बनेगा और आप भी मलाइका जैसी खूबसूरत दिखेंगी।
दालचीनी मास्क
एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए एक्ट्रेस दालचीनी के मास्क का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि एक्ने की समस्या को खत्म करने के लिए सबसे पहले दालचीनी का पाउडर लें और फिर इसमें एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से एक्ने और पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

