खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण बालों पर भी असर होता है। इसके कारण बाल झड़ने लग जाते हैं। समय से पहले बाल सफेद होना और बेजान लगना भी इसी कारण से होता है। ऐसे में काले तिल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनका सेवन करने के अलावा इन्हें बालों के लिए कई घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। काले तिल को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के फायदे होंगे। इतना ही नहीं, इसके साथ पानी से बाल धोने से बालों से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बालों के लिए काले तिल का पानी आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर
बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए भी काले तिल भी फायदेमंद होते हैं। काले तिल के पानी से बाल धोने से स्कैल्प रिलैक्स रहेगा। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बालों का झड़ना रूकेगा।

बाल होंगे हेल्दी
बालों का झड़ना रोकने के साथ-साथ हेल्दी ग्रोथ के लिए भी काले तिल का पानी फायदेमंद हो सकता है। इस पानी के इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती है। हेयर फॉलिकल्स हेल्दी रहते हैं और बालों की ग्रोथ 3 गुना बढ़ती है।
स्कैल्प को मिलेगा पोषण
यदि आपकी स्कैल्प हेल्थ नहीं है तो आपको बालों से जुड़ी समस्याएं होती ही रहेंगी लेकिन काले तिल के पानी से स्कैल्प को पोषण मिलेगा इससे स्कैल्प में नमी बनी रहेगी और बालों की ग्रोथ तेज होगी।
बालों का झड़ना होगा कम
काले तिल के पानी के साथ बाल धोने से बालों का झड़ना कम होगा। काले तिल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों की जड़े मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूती बनती है और बाल झड़ने कम होते हैं।

सफेद बालों की समस्या होगी कंट्रोल
काले तिल का पानी बालों को नैचुरली काला करने में भी मदद करता है। इससे सफेद बालों की समस्या कम होगी और बालों का प्राकृतिक रंग बना रहेगा।
ऐसे बनाएं काले तिल
. इसका पानी बनाने के लिए आपको एक पैन में 1 लीटर पानी गर्म करने के लिए रखना है।
. अब इसमें 3-4 चम्मच काले तिल यानी 25 ग्राम के आसपास तिल डालें।
. फिर इसे उबाल लें जब तक इसका रंग बदल न जाए।
. अब इसका पानी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इसे शैंपू करने से पहले सिर में स्प्रे करें। इसके अलावा आप इस पानी से स्कैल्प में मसाज भी कर सकते हैं।

. करीब 30 मिनट रखने के बाद शैंपू कर लें। इसे 3-4 बार इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर दिखने लगेगा।
. ऐसे आप काले तिल का पानी बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको स्कैल्प इंफेक्शन या बालों से जुड़ी अन्य समस्या है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।
