अगर आप के-ड्रामा के बहुत बड़े फैन हैं, तो आपने ‘कोरियाई ग्लास स्किन’ के बारे में तो सुना ही होगा। अगर सुना होगा तो आप भी ऐसी स्किन की चाहत जरुर रखते होंगे। वहीं दूसरी ओर भले ही आप के-ड्रामा या के-पॉप को फॉलो न करते हों, लेकिन के-सुंदरियों जैसी बेदाग चीनी मिट्टी त्वचा तो आपकी चाहत होगी ही। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

चेहरे की एक्सरसाइज करें

कोरिया में साफ और गोरी त्वचा को एक गुण माना जाता है इसलिए, हर कोरियाई सुंदरी बेदाग साफ त्वचा पाने के लिए कुछ भी करने का प्रयास करती है। यदि अगर आप वी-आकार की जॉलाइन और टाइट और जवां दिखने वाली त्वचा पाना चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज जरुर करें।

नम वॉशक्लॉथ से एक्सफोलिएट करें

एक्सफोलिएटिंग के जरिए महिलाएं डीप-क्लींजिंग करती है। यही कारण है कि कोरियन स्किनकेयर की मार्केट में अलग ही डिमांड है। वॉशक्लॉथ से कोरियन लड़कियां अपना चेहरा साफ करना पसंद करती हैं। एक मुलायम कपड़े को गुनगुने पानी में डुबोएं और पानी को निचोड़ लें। इसके बाद, वॉशक्लॉथ को अपने चेहरे पर धीरे से घुमाएं और अपने चेहरे से गंदगी, धूल और मैल को अच्छे तरीके से साफ कर लें।

चेहरा साफ करें

कोरियाई त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डीप क्लींजिंग बहुत जरूरी है। अपने चेहरे को माइसेलर क्लींजिंग वॉटर से दो बार साफ करें और चमकदार त्वचा के लिए नींबू युक्त फेसवॉश चुनें। क्लींजिंग वॉटर आपके चेहरे को अंदर से साफ करती है।

स्टीम सेशन

कोरियाई ग्लास स्किन चाहिए तो आपको रेगुलर स्टीम सेशन या स्टीमी शॉवर लेना होगा। स्टीम स्किन के पोर्स को खोलती है। साथ ही यह त्वचा में फंसी गंदगी को बाहर निकालती है। आप स्टीमर से सीधे स्टीम ले सकते हैं। हर दिन 5-7 मिनट तक स्टीम जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *