आज के समय में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन कौन नहीं पाना चाहता लेकिन, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और अन्य कारणों से स्वस्थ त्वचा हासिल करना मुश्किल है। हम जो भी खाते या पीते हैं उसका सीधा असर हमारी स्किन पर नजर आता है। कम पानी पीने के कारण स्किन पर ड्राईनेस, पेट खराब होने या पेट की गर्मी बढ़ने के कारण चेहरे पर पिंपल्स निकलना या हार्मोनल बदलावों के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल काफी नहीं होता बल्कि डाइट में बदलाव करना भी जरूरी है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी ड्रिंक बताते हैं जिसे पीने से आपको ढेरों फायदे होंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-65GOIS_gA/?utm_source=ig_web_copy_link

त्वचा की जलन होगी दूर

छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन की जलन को शांत करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। जबकि जीरे में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं जो स्किन की रेडनेस, रैशेज और एलर्जी को शांत करने में मदद करते हैं।

त्वचा में आएगी कसावट

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड, पोर्स को कसते हैं और स्किन को चिकना बनाते हैं जबकि तुलसी के बीज कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को मजबूत बनाते हैं, इससे स्किन जवां नजर आती है।

स्किन रहेगी हाइड्रेट

तुलसी के बीज एंटीऑक्सीडेंट और म्यूसिलेज से भरपूर माने जाते हैं ऐसे में यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। छाछ के साथ मिलकर यह मिश्रण त्वचा की नमी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनती है।

एंटी-एजिंग गुण

तुलसी के बीज फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं यह स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। समय से पहले बूढ़ा होने, महीन रेखाओं और झुर्रियों को होने से रोकते हैं।

ऐसे बनाें छाछ

सामग्री

तुलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
छाछ- 1 कप
भुना हुआ जीरा पाउडर- ½ चम्मच
नमक- एक चुटकी

बनाने की विधि

. तुलसी के बीजों को 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें तब तक जब तक कि वे फूल न जाएं।

. फिर एक कटोरे में छाछ को चिकना होने तक फेंटें।

. अब छाछ में भीगे हुए तुलसी के बीज और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें।

. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और एक चुटकी नमक डालें।

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप इस मिश्रण का रोजाना सेवन कर सकते हैं। यह मिश्रण आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *