रिलेशन को चलाने के लिए दोनों पार्टनर समझदार होने चाहिए। दोनों में आपसी समझ होना बहुत जरूरी है। कहते हैं कि किसी भी रिलेशन में एक परफेक्ट पार्टनर का होना जरूरी होता है। एक परफेक्ट पार्टनर आपकी लाइफ को आसान बना देता है और आपकी ग्रोथ होती है, लेकिन हर किसी का परफेक्ट होना जरूरी नहीं, बस समझ होनी जरूरी है, क्योंकि हर कोई परफेक्ट नहीं होता है।

अगर आप डेट कर रहे हैं किसी को और वो आपका पूरी जिंदगी के लिए साथी बन जाए तो इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है और अगर वो पार्टनर आपको पूरी तरह समझता हो और अच्छी उदाहरण हो तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो गई। अगर आप भी ऐसे ही पार्टनर को ढूंढ रहे हैं या जानना चाहते हैं कि आपके पार्टनर ऐसे हैं या नहीं तो नीचे दिए कुछ संकेत जरूर पड़ें।

Support करना – बात है कि एक अच्छा पार्टनर हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। आपकी हर अच्छी चीज में आपको सपोर्ट करेगा और किसी नई चीज को करने या सीखने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा। पार्टनर के सपोर्ट और प्रोत्साहित करने से आप अपनी लाइफ के साथ करियर में भी आगे बढ़त सकते हैं।

Communication Skills – किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप के लिए कम्युनिकेशन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जैसा कि ऊपर बात की गई है कि रिलेशन में समझ बहुत जरूरी है एक अच्छे पार्टनर में ताकि वह आपकी सारी बातें सुने और समझने की कोशिश भी करे।

Respect – एक अच्छा रिलेशनशिप सम्मान पर आधारित होता है। एक अच्छा पार्टनर अपनी सीमाओं को तो अच्छे से जानेगा ही साथ में आपके पर्सनल स्पेस का सम्मान भी करेगा। एक अच्छा पार्टनर आपकी इच्छा और पसंद का सम्मान करेगा। एक हेल्दी रिलेशनशिप म्यूचुअल रिस्पेक्ट का प्रतीक होता है।

शांति से लड़ाई-झगड़ा सुलझाना – हर रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन रिश्ते में एक अच्छा पार्टनर हो जो लड़ाई-झगड़ों को समझदारी के साथ सुलझाए तो रिश्ता बना रहता है। एक अच्छा पार्टनर आपकी बात को समझता भी है और कुछ मामलों में समझौता भी करता है।

Emotional Support – व्यक्ति की जिंदगी में हर तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यदि आपका पार्टनर अच्छा है तो वह इन उतार-चढ़ाव में हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। अच्छा पार्टनर आपको इमोशनल सपोर्ट देगा और हर चुनौती में आपके साथ खड़ा रहेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *