बच्चों को लंच में क्या भेजना है सारे माता-पिता की चिंता होती है। खासकर के माताओं की, ऐसा क्या बनाया जाए कि बच्चों को पसंद आ जाए। बच्चों को हर रोज कुछ नया बनाकर देना पड़ता है। साथी ही कुछ नया देने पर ये भी देखना पड़ता है कि वे चीज पोषण से भरी है कि नहींं। अगर आप भी इस बात से परेशान है तो ये सैंडविच रेसिपी आपके लिए है। इसे बनाना भी आसान है और समय भी ज्यादा नहीं लगता। बच्चों को खूब पसंद आएगी।
Onion and Cheese Sandwich
Material: बड़े 2 चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, पांच से छ: करी पत्ते, दो कटी हरी मिर्च, 3 कटे हुए प्याज वो भी पतले, चुटकी भर नमक, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, 100 ग्राम कद्दूकस चीज, ब्रेड, ताजा धनिया सिर्फ मुट्ठी भर, एक हरी मिर्च, चुटकी भर चिन्नी, थोड़ा सा नींबू का रस।
बनाने का विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करना है। फिर उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो उसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डाल लें। इसके बाद 5 मिनट तक इसे भून लें। गैस बंद करने के बाद, ताजा धनिया पाउडर, नमक और चाट मसाला डालें। बाद में इस मिक्स को एक कटोरे में डाल लें और कद्दूकस किए हुए चीज के साथ मिला लें। इसे एक तरफ रख दें।
धनिए की चटनी के लिए, ब्लेंडर में धनिया पत्ता, मिर्च, नमक, चीनी, नींबू का रस और थोड़ा पानी डाल लें। इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक यह स्मूद पेस्ट न बन जाए।
धनिया चटनी को ब्रेड के दोनों स्लाइस पर लगा लें। पनीर और प्याज को अंदर भरें। सैंडविच को उसी पैन में सेकें, जिसमें प्याज का पेस्ट तैयार किया था। कुछ मिनट तक सेकने के बाद यह कुरकुरा और सुनहरा हो जाएगा।
No Bread Sandwich
Material: रवा (सूजी) एक कप, एक तिहाई दही, स्वाद अनुसार नमक, गाजर, प्याज, धनिया, आलू, एक पैकेट ईनो, चीज स्लाइस
बनाने की विधि
एक कप रवा एक बाउल में, ⅓ कप दही, ¾ कप पानी और ½ चम्मच नमक डाल लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे एक तरफ रख दें। पसंद अनुसार सब्जियां काट लें और उन्हें इस मिश्रण में मिलाएं। इसमें एक पाउच ईनो और 2 बड़े चम्मच पानी डालें। फिर अच्छी तरह मिला लें।
सैंडविच मेकर को मक्खन लगाएं और मिश्रण के 2 बड़े चम्मच डालें। आधी चीज स्लाइस रखें और मिश्रण की एक और परत इसके ऊपर डाल लें। इसके बाद सैंडविच को सैंडविच मेकर में अच्छी तरह से सिकने दें।
