सभी को पता है कि प्रेग्नेंसी एक कोमल स्टेज है। इस हालात में ध्यान रखने की बहुत जरूरत होती है। मां का ध्यान और पेट में पल रहे बच्चे दोनों के लिए ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस हालात में बहुत सी चीजों को अवॉइड करना होता है। अगर बात करें शुगरी ड्रिंक्स की तो वह हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होती हैं।

शुगरी ड्रिंक्स डेंटल समस्याओं, वजन बढ़ना और लंबी बीमारियों जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को जन्म देती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिलाएं शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करती हैं तो उनके होने वाले बच्चों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

एक सर्वे किया गया जिसमें 4 हजार तक गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। उन्हें अलग-अलग ड्रिंक्स दी गई थीं। बाद में सर्वे के अंत में देखने को मिला कि जिन महिलाओं ने अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या से जूझना पड़ा। जब प्रेग्नेंसी में डायबिटीज होती है तो उसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है।

जेस्टेशनल डायबिटीज में बच्चे का वजन सामान्य से ज्यादा हो सकता है जिस कारण डिलीवरी के दौरान मां को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है और इसके साथ जेस्टेशनल डायबिटीज में बच्चे का जन्म समय से पहले हो जाता है और पीलिया की दिक्कत भी हो सकती है।

सर्वे में आग पता लगा कि जिन महिलाओं द्वारा हफ्ते में 3 बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उनमें ये डायबिटीज होने का खतरा 38 फीसदी ज्यादा पाया गया और इनमें जेस्टेशनल हाइपरटेंशन का खतरा भी 64 फीसदी ज्यादा हो गया। यह भी पाया गया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से भ्रूण को खून की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती, जिसके चलते उसकी ग्रोथ पर काफी बुरा असर पड़ता है।

जिन महिलाएं ने हफ्ते में चार बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया, उनमें मैक्रोसोमिया का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, यह ऐसी स्थिति है जिसमें नवजात शिशु औसत से बहुत बड़ा होता जाता है। यह भी बताया गया है कि प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है और हेल्दी चीजें को सेवन करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *