एक तरफ जहां डॉक्टरों को मरीजों की जान बचाने के लिए भगवान का दर्ज दिया गया है वहीं कुछ डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मरीज की जान पर बन आती है। बता दें कि हाल ही में कर्नाटक के कोलार जिले से सरकारी डॉक्टरों की ओर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक महिला के पेट में तीन फुट का कपड़ा छोड़ दिया।

हालांकि महिला ऑपरेशन के बाद घर चली गई जिसके दो दिन बाद महिला के पेट में असहनीय दर्द होना शुरू हो गया। जिसके बाद महिला को जल्दी-जल्दी अस्पताल ले जाया गया। वहां महिला ने दर्द की वजह पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउन्ड कराया जिसके बाद तो दर्द की वजह देख सबके होश उड़ गए है। जांच में पाया कि महिला के पेट में तीन फुट कपड़ा फंसा हुआ है। तो आइए इस मामले के बारे में पूरी तरह से जानते हैं।

डाक्टरों ने डिलीवरी के दौरान गर्भाशय में छोड़ा 3 फुट कपड़ा

रामसगरा गांव की रहने वाली 20 साल की महिला चंद्रिका ने कोलार के एनएनआर अस्पताल में डिलीवरी कराया था। वही डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला के पेट में 3 फुट का कपड़ा छोड़ दिया। जिसे बाद महिला के पेट में असहनीय दर्द होना शुरू हुआ। बता दें कि महिला के जननांग में कपड़ा चिपके रह जाने की वजह से उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ।

प्राइवेट अस्पताल में महिला ने निलवाया कपड़ा

वहीं महिला का निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला गया। फिलहाल अब महिला की तबीयत ठीक है। लेकिन परिवारजन अभी भी काफी हैरान है और सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर पेट में तीन फुट कपड़ा कैसे पहुंचा।

डॉक्टरों ने महिला नर्सों की बताई लापरवाही

इसके बाद महिला के घरवालों ने इसकी लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला अस्पताल अधिकारी के पास गए। वहीं जब अल्ट्रासाउंड में कपड़ा निकलने की जानकारी मिली तो सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला नर्स स्टाफ की लापरवाही बताया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *