अगर किसी को कोई बीमारी होती है तो सबसे पहले वो डॉक्टर के पास जाता है। उसके बाद डॉक्टर बीमारी की जांच करके जो भी बताते हैं उसे हम फॉलो करते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा भरोसा करते हैं, यहाँ तक कि वो अपनी बीमारी का इलाज भी इसी से करते हैं जिसके बाद उन्हें कई बुरे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। कुछ ऐसा ही चौकानें वाला मामला ब्रिटिश से आया है। जहां एक महिला ने सोशल मीडिया को ही डॉक्टर मान लिया है। दरअसल महिला को कैंसर की बीमारी होती है लेकिन डॉक्टर पास जा कर इलाज कराने की बजाए खुद ही ठीक होने की उम्मीद कर रही थी। जिसके चलते वो मौत के मुहाने तक पहुंच गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
महिला सोशल मीडिया से कर रही थी कैंसर का इलाज
ब्रिटिश की रहने की वाली एरेना स्तोयनोवा नाम की महिला को कैंसर की बीमारी थी। वो इस बीमारी को ठीक करने के लिए कीमोथेरेपी कराने की बजाय इंस्टाग्राम पर डायट देखकर इलाज करना शुरू कर दिया। उसका मानना था कि डाइट में गाजर का जूस लेने से उसकी कैंसर की बीमारी पूरी तहर से ठीक हो जाएगी। जिसके बाद उसने जूसर खरीदे और गाजर के साथ अलग-अलग फलों और सब्ज़ियों का जूस बनाकर पीना शुरू कर दिया। लेकिन ऐसा करने से उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई की की जान जाते-जाते बचा।
दिन भर जूस पीने से बढ़ गई महिला की परेशानी
कैंसर को खुद से ठीक करने के लिए महिला दिन भर सिर्फ 13 कप गाजर का जूस पीती थी। शुरू-शुरू में तो उसे ये सही लगा फिर धीरे-धीरे उसे कमज़ोरी महसूस होने लगा। मतलब की वो ठीक होने की बजाए और ज्यादा बीमार हो गई। जिसके महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया क्योंकि वो मौत की कगार पर पहुंच गई थी। दरअसल बहुत ज्यादा जूस पीने की वजह से उसके पेट के निचले हिस्सा, पैरों और फेफड़ों में सिर्फ फ्लुइड भरा हुआ था। इतना ही नहीं शरीर के जगह-जगह हिस्से पर गिल्टियां पड़ी हुई थीं। जब डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया तब जाकर उसकी जान बच सकी। हालांकि अब महिला की हालत ठीक है।
