मंकीपॉक्स वायरस का यह केस सामने आने पर लोग बहुत चिंता में है। अभी इतनी मुश्किल से कोरोना का कहर खत्म हुआ था, एक और मुसीबत आ गई। बता दें कि व्यक्ति देश से लौटा था और उसमें मंकीपॉक्स वायरस के संदेह पर अस्पताल में आइसोलेट करा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उस पर करीबी नजर रखी जा रही है और इसी बीच मंत्रालय का कहना है कि देश ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार है।

एक बयान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विदेश लौटे व्यक्ति को मंकीपॉक्स के संदेह के चक्कर में असप्ताल में रखा गया है। उनका कहना है कि उसकी हालत ठीक है और नमूनों की जांच की जा रही है। जिससे एमपॉक्स वायरस के बारे में पुष्टि की जा सके। उन्होंने बताया कि सोर्स का भी पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय का कहना है कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है, यह मामला नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) की निगरानी में है। साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रेसिंग चैनल स्थापित किया गया है।

WHO का अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन, WHO इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में चिन्हित किया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों के बारे में जनता में जागरूकता होनी चाहिए, इसलिए इससे संबंधित विभाग और एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और पैनी नजर रखी जा रही है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *