एनएचएस हॉस्पिटल ने एलेम्बिक कंपनी के साथ मिलकर आज वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया। इस मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने मिलकर walkathon कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल सरीन ने हाइपरटेंशन के बारे में कुछ बातें बोल कर की। वहीँ इस वाक को करने का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को जागरूक करना है जिनका लाइफस्टाइल काफी ख़राब है और जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीँ इसको करने के पीछे एक और कारण है कि बुजुर्गों को इसके बारे में बताना जो बीपी या हाइपरटेंशन के शिकार हैं।
बीपी को ठीक से measure करना : डॉ. साहिल सरीन

डॉ. साहिल ने कहा कि आज कल के दौर में हर दूसरा व्यक्ति हाइपरटेंशन की बीमारी का शिकार है। आज ये इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अगर इसकी रोकथाम अभी नहीं की गयी तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीपी को अच्छे से measure करके ही पता चलता है कि कितना है। वहीँ इसको ठीक से measure करना ही सही है। ताकि पेशेंट को सही समय पर सही उपचार मिल सके। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि टीनएज बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनका लाइफस्टाइल काफी चेंज है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप को अक्सर एक साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसके शुरूआती चरण में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से हार्ट और अन्य बॉडी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे किडनी स्ट्रोक होने का खतरा भी रहता है। हालांकि इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।
फ़ूड हैबिट्स को चेंज करने की जरूरत

हॉस्पिटल के सीईओ ब्रिजेश सिंह बदन ने कहा कि 17 मई को वर्ल्ड हाइपर टेंशन डे मनाया जाता है। जिसको देखते हुए उन्होंने सीनियर सिटीजन की एसोसिएशन को walkathon में इनवाइट किया था। ताकि बाकि उम्र के लोग भी इनसे प्रेरणा ले सकें। इसके अलावा walkathon इसलिए भी की गयी ताकि लोगों को फ़ूड हैबिट्स के बारे में भी जागरूक किया जा सके, किस तरह का फ़ूड किस समय लेना सही है। लाइफस्टाइल को सही करने की जरूरत है। आपको बता दें बीपी को कण्ट्रोल करें ताकि आप लंबे समय तक जीवित रह सकें।
बीपी हाई के सामान्य लक्षण
पसीना आना
चिंता अधिक करना
नींद की समस्या होना
बार बार सिरदर्द होना
नाक से खून आना शामिल हैं

वहीँ इस walkathon को एनएचएस हॉस्पिटल से शुरू करते हुए कपूरथला चौक से होते हुए वापस हॉस्पिटल पर ख़त्म किया गया। वाक के दौरान डॉक्टर्स और स्टाफ के द्वारा कुछ प्रॉप्स हाथ में पकडे गये थे जिस पर हाइपरटेंशन को लेकर कई तरह के स्लोगन लिखे हुए थे। इस वाक में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, स्टाफ और कुछ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन शामिल थी।

वाक में लगभग 60 – 70 लोगों ने भाग लिया। वहीँ इस मौके पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विनीत महाजन, ब्रांड strategist आरती, न्यूरोसर्जन डॉ. संदीप गोयल, डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. शुभांग अग्रवाल और डॉ. समीर मौजूद थे। बता दें वॉक ख़त्म होने के बाद सभी रिफ्रेशमेंट भी दी गयी।
