मुंह से बदबू आने के कारण कई हो सकते हैं, जैसे कि खराब मौखिक स्वच्छता, कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन, धूम्रपान, ड्राई माउथ और स्वास्थ्य समस्याएं। अगर दांतों और जीभ की भी सफाई अच्छी तरह न की जाए तो भोजन के कुछ कण और बैक्टीरिया मुंह में रह जाते हैं, जिससे बदबू आने लगती है। प्याज, लहसुन, मसालेदार भोजन, और कुछ डेयरी उत्पाद मुंह में बदबू पैदा करते हैं।
लार की कमी से भी मुंह सूखा रहता है और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे बदबू उत्पन्न होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट कुछ विशेष पत्तियों का सेवन किया जाए तो केवल मुंह की बदबू ही नहीं, बल्कि ये पत्तियां आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं।
पुदीना
पुदीने की पत्तियां मुंह की बदबू को भगाने में काम आ सकती हैं, क्योंकि पुदीने की पत्तियों में प्राकृतिक ताजगी होती है, जो मुंह से दुर्गंध को दूर भगाती है और ताजगी का एहसास देती है। यह पाचन को भी बढ़ावा देता है और पेट की समस्याओं से शांति मिलती है।
तुलसी और पान के पत्ते
मुंह की बदबू को कम करने में तुलसी की पत्तियां भी कारगर साबित होती हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। तुलसी एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण बहुत मशहूर है और मुंह की बदबू को दूर करने में सहायक होती हैं। साथ ही पान के पत्ते भी इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पान के पत्ते मुंह की दुर्गंध को नियंत्रित करते हैं और ताजगी प्रदान करवाते हैं।
करी पत्ते और नीम की पत्तियां
करी पत्ता और नीम की पत्तियों के सेवन से भी मुंह की बदबू से राहत मिलती है। करी पत्ते लिवर को डिटॉक्स करते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। नीम की पत्तियां भी टीबैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती हैं। ये मसूड़ों की समस्याओं को दूर करते हैं और ओरल हेल्थ बनी रहती है।
इस तरह से करें सेवन
सुबह-सुबह उठ कर बासी मुंह इनमें से किसी भी एक पत्ती को चबाएं। इससे मुंह की बदबू तुरंत कम होगी और मुंह की स्वच्छता बेहतर बनेगी। सभी को पता ही है कि ये पत्तियां आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर हैं और समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं।
