दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो घंटों लैपटॉप की स्क्रीन के पास बैठकर काम करते रहते हैं। ज्यादा या लगातार काम करने से अक्सर आंखों में दर्द या थकावट होने लगती है। आज कल के समय में व्यक्ति काम में इतना उलझ गया है कि उसे अपना धयान रखने का समय ही नहीं मिलता है। डिजिटल जमाने में आंखों की थकावट या तनाव एक आम शिकायत है। जो ज्यादातर लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने के कारण होती है।
अगर आप भी इस समस्या का शिकार हैं तो अपनी जिंदगी में कुछ खास आदतों को शामिल करके इनसे निजात पा सकते हैं। सिरदर्द, धुंधली दृष्टि और सूखी आंखें जैसे लक्षण डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण हैं, जो आपकी आंखों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
20-20-20 Rule
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक आसान लेकिन शक्तिशाली तरीका 20-20-20 नियम है। हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूरी से किसी चीज़ को देखें। इस आदत से आपकी आंखों को आराम मिलेगा। इससे लगातार स्क्रीन पर ध्यान नहीं होता, जो आंखों के तनाव का एक मुख्य कारण होता है। आप अपने मोबाइल पर रिमाइंडर\अलार्म सेट कर सकते हैं या ऐसे ऐप का उपयोग कर सकते हैं जो आपको ब्रेक लेने के लिए याद करा सकता है। इससे आपकी 20-20-20 नियम की आदत बनी रहेगी।
Device Screen Setting
अपने डिवाइस पर चमक और कंट्रास्ट सेटिंग करें, ताकि आंखों को आराम मिलने में मदद मिले। यदि आपके स्क्रीन और कमरे की रोशनी के बीच बहुत ज़्यादा कंट्रास्ट होगा, तो आपकी आंखों को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा, टेक्स्ट का आकार बढ़ाने और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन या कोटिंग का उपयोग करके चमक को कम करने से तनाव कम हो सकता है।
पलकें झपकाना
स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करते समय लोग आंखों का झपकना कम कम हो जाता है। जिससे आंखें सूखी हो जाती हैं और चिड़चिड़ी। जब आप कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर काम करते हैं तो ज़्यादा बार पलकें झपकाने का प्रयास किया करें। पलकें झपकाने से आंखें नम रहती है, सूखापन रुकता है और स्वाभाविक रूप से तनाव कम होता है।
इसके अलावा आंखों में नमी बरकरार रखने के लिए कृत्रिम आंसू या आई ड्रॉप का उपयोग करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन अपने डॉक्टर से पहले पूछ लें। काम करने वाली जगह पर अगर रोशनी कम हो तो भी आंखों में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आंखों के लिए ऐसी रोशनी चुनें जो न ही ज्यादा तेज हो औऱ न ही ज्यादा कम।
Exercise
आंखों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाएं रखने के लिए आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज में आप आंखों को हर 10 सेकेंड में घुमा सकते हैं। ऐसा करने से आप ज्यादा एकाग्रता से काम कर सकते हैं।
