अक्सर लोग डॉक्टरों से सवाल करते पाए जाते हैं कि क्या 18 साल के बाद भी उनकी हाइट बढ़ सकती है या नहीं? आपको बता दें कि हाइट का बड़ा हिस्सा हमारे जीन पर निर्भर करता है, लेकिन अगर सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली हो तो आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ सकता है और हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि 18 साल के बाद हाइट का बढ़ना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ पोषक तत्वों की मदद से हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत किया जा सकता है, जिससे हाइट बढ़ने के चांसेस हो सकते हैं। आज के समय में कुछ लोग अपनी कम हाइट को लेकर परेशान रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि यह ठीक नहीं है, अगर उनकी हाइट थोड़ी और ज्यादा होती तो अच्छा होता। यदि आप भी 18 वर्ष के हैं और अपनी कम हाइट को लेकर परेशान हैं तो यहां हाइट को बढ़ाने के लिए जरुरी पोषक तत्वों के बारे में बताया गया है।

Height बढ़ाने के पोषक तत्व

Calcium और Vitamin D

यह तो हर कोई जानता है कि हड्डियों को मजबूत बनाने और रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इससे हाइट बनी रहती है। इसके सबसे अच्छे स्रोत हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध और फोर्टिफाइड फूड्स हैं। साथ ही कैल्शियम के सही से अवशोषण के लिए विटामिन D बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन डी के सबसे अच्छे साधन हैं, सूरज की रोशनी, मछली, अंडे और फोर्टिफाइड अनाज।

Protein और Zinc

हमारो शरीर को जितनी बाकी चीजों की जरूरत है, उतनी ही प्रोटीन की भी है। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और ऊतकों की मरम्मत के लिए जरूरी है। इसके सबसे अच्छे स्रोत दुबला मांस, बीन्स और नट्स हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और हाइट में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर शरीर में जिंक की कमी हो तो हाइट पर काफी प्रभाव पड़ता है। बीज, दालें और साबुत अनाज जिंक के अच्छे स्रोत हैं।

Height बढ़ाने के नुस्खे

अगर हम अपने शरीर में पोषण ले रहे हैं तो साथ ही शरीर को स्ट्रेच करना, एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर शरीर को हम कोई काम नहीं कराएंगे तो वह वैसे का वैसे ही रह जाएगा, फिर शरीर में पोषक तत्वों की मौजूदगी से भी कुछ नहीं होगा। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, योग, पिलेट्स और खास स्ट्रेचिंग रूटीन से पॉस्चर में सुधार हो सकता है, जिससे लंबे दिख सकते हैं।

प्रयाप्त नींद लेने से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन, जो हाइट बढ़ाने में मदद करता है, नींद के समय स्रावित होता है और यदि अच्छी नींद ली जाए तो HGH स्तर को बढ़ा सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि 18 साल की उम्र के बाद भी सही न्यूट्रिशन और स्वस्थ जीवनशैली की मदद से हड्डियों और पॉस्चर पर सकारात्मक असर डल सकता है। भले बदलाव कम ही नजर आता है, लेकिन हड्डियों की सेहत और पॉस्चर में सुधार आने की वजह से लंबाई में एक महत्वपूर्ण अंतर आ सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *