कई बार हमें ऐसा लगता है कि रिलेशन में सब ठीक जा रहा था, लेकिन अचानक ये क्या हो गया? अच्छा खासा चल रहा रिलेशनशिप खराब हो जाता है। फिर सोचने लगते हैं कि शायद बुरी नजर लग गई है। कई बार जलन, हीनभावना, शक जैसे चीजों के कारण रिलेशन अनहेल्दी हो जाते हैं। ऐसे में टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान कैसे करें, इस बारे में जानें।

रिलेशन इस तरह का होना चाहिए कि इंसान की उसमें पर्सनल ग्रोथ हो, उसे हेल्प मिले, सम्मान बना रहे और एक-दूसरे को समझ सकें। लेकिन आज के समय के हिसाब बदल गया है। पति-पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, उनका रिलेशन प्लेटोनिक हो या पारिवारिक, कई बार उनके रिश्ते में कुछ कारणों से खटास आने लगती है। इस वजह से इंसान की इमोशनल हेल्थ और मेंटल हेल्थ खराब होने लगती है। अगर आप भी इन चीजों से गुजर रहे हैं तो उस रिलेशनशिप को टॉक्सिक रिलेशनशिप कहना उचित होगा।

Feelings की कद्र न करना

पुरुष हो या महिला, किसी भी रिलेशनशिप में कुछ बातें पार्टनर एक दूसरे से नहीं कह पाते हैं, वह झिझकते हैं। लेकिन अगर बोल देते हैं और सामने वाला उसे समझता नहीं है या फिर फीलिंग्स को सीरियसली नहीं लेता है, तो यह भी टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत हो सकता है।

Negativity

बहुत बार ऐसा होता है कि रिलेशनशिप में दोनों लोग एक-दूसरे को अपनी बात समझाने में असमर्थ होते हैं और जब वह सही तरह नहीं समझा पाते हैं तो वे समझाना बहस के रूप में तबदील हो जाता है और इसका पता नहीं रहता। इसके बाद लगातार मन में नेगेटिविटी आती रहती है और फिर एक न एक दिन परेशान हो जाते हैं, जो टॉक्सिक रिलेशन की सीढ़ी हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

Control

कंट्रोल करने की बात पुरुष और महिला दोनों पर लागू होती है। अगर आप अपने पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं यानी आप जो चाहते हैं और वह करे, तो ऐसे में रिलेशन टूटना ही है। आप किसी पर अपना हक नहीं जमा सकते, फिर वो चाहे आपका पार्टनर ही हो।

Jealousy

एक रिलेशनशिप में जब दूसरा ओवर पजेसिव और जलने लगे तो समझ लें कि काम खराब है। पजेसिव होना ठीक है, लेकिन अगर आप ओवर पजेसिव हो रहे हैं तो ये गलत है। आपका पार्टनर आपको किसी के साथ भी देखकर जलन करता है या आप ओवर पजेसिवनेस दिखाते हैं तो आपका रिलेशन ठीक नहीं है।

Criticism और एक ही बात पकड़े रहना

कहते हैं कि हेल्दी रिलेशनशिप को और मजबूत बनाने के लिए थोड़ी क्रिएटिव आलोचना जरूरी है, लेकिन बार-बार आलोचना करते रहना रिलेशनशिप को खराब बना देता है। जब आपका आपके साथी के साथ झगड़ा हो जाए और आप बात बंद कर दें और बात क्लियर नहीं करते तो दूरियां बढ़ जाती हैं और जब बात करने की कोशिश करेंगे तो आपका साथी उस टॉपिक को जरूर निकालेगा। जिस वजह से दूसरा गुस्से में आ जाता है और लड़ाई शुरू हो जाती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *