कहते हैं घर की मुर्गी दाल बराबर यह बात खाने के लिए भी बिल्कुल सही बैठती है। बहुत से लोग घर का खाना न खाकर बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं। घर में किसी का जन्मदिन, शादी की सालगिरह या फिर कोई भी मौका मिलते ही सभी घर के बाहर का खाना खाना ही पसंद करते हैं लेकिन यदि आपको भी यह आदत है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। बाहर का खाना खाने के कारण आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट और सबकी सेहत कैंपेन की फाउंडर डॉ. प्रियंका शेरावत कह रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।

पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-ZZoYpSrQD/?utm_source=ig_web_copy_link

बाहर का खाना खाने से कैंसर

डॉ. प्रियंका का कहना है कि भारत में कैंसर के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कारण लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान है। लोग आज घर पर बना खाना कम और बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसके कारण लोगों को कैंसर हो रहा है। दरअसल, जब भी हम बाहर खाना खाते हैं, तो ज्यादातर फ्राइड फूड आइटम ही खाना पसंद करते हैं। जैसे की छोले-भटूरे, पाव भाजी, पकौड़े, बर्गर, पूड़ी और चाऊमीन खाना पसंद करते हैं लेकिन बहुत से लोग यह बात नहीं जानते कि रेस्त्रां इस तरह की फ्राइड चीजों को बनाने के लिए हर बार नया तेल इस्तेमाल नहीं करते। बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करने के कारण खाने में कैंसर बनाने वाले एंजाइम पैदा हो जाते हैं।

ट्रांस फैट होता है मौजूद

डॉक्टर के मुताबिक, जब एक ही तेल को बार-बार पकाया जाता है तो इसके कारण तेल में ऑक्सीडेशन ऑफ फैट, ट्रांस फैट और एक्रेलैमाइड का फॉर्मेशन होने लगता है। बाद में यह ट्रांस फैट हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। वहीं, एक्रेलैमाइड के फॉर्मेशन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर के अनुसार, तेल को बार-बार गर्म करने से इसका हाई तापमान हाइड्रोलिसिस, ऑक्सीकरण और पॉलीमराइजेशन जैसी रिएक्शन की प्रक्रिया में चला जाता है। यह रिएक्शन ब्लड प्रेशर को प्रभावित करके हार्ट प्रॉब्लम का कारण भी बनता है।

कैंसर से कैसे बचें

यदि आपके घर में भी एक ही तेल में बार-बार पकौड़े, भटूरे और पूरी को तलने का काम होता है, तो इसे करना बिल्कुल बंद कर दें। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, यदि आप पूरी या किसी चीज को तलने के लिए तेल को गर्म कर रहे हैं तो दोबारा इसका इस्तेमाल करने से पहले इसको छान जरूर लें। एक बार तेल को फ्राई चीजों में इस्तेमाल करने के बाद इसे अलग 2-3 दिनों में सब्जी बनाने के लिए ही इस्तेमाल करें। किसी भी परिस्थिति में तेल का इस्तेमाल दोबारा फ्राई करने के लिए बिल्कुल न करें। डॉक्टर ने कहा तेल को दोबारा फ्राई करने के लिए इस्तेमाल न करके हम कैंसर के पहले स्टेप से बच सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *