चाउ चाउ एक ऐसी सब्जी है जिसे कई नामों से जाना जाता है जैसे वेजिटेबल नाशपाती और चोको आदि। चाउ चाउ सब्जी में डाइट्री फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-के, फोलेट जैसे पोषक तत्व और पोटैशियम व मैंगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। डाइट्री फाइबर होने के कारण यह सब्जी डाइजेशन इंप्रूव करती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए चाउ चाउ सब्जी खाने के फायदे बताते हैं।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होगा कम
चाउ चाउ में विटामिन-सी और फ्लेवोनॉइड्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसे खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।

शुगर रहेगी कंट्रोल
चाउ चाउ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होती है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
हार्ट हेल्थ रहेगी अच्छी
चाउ चाउ में पोटैशियम होता है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। पोटैशियम की मदद से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और हाइपरटेंशन का खतरा भी कम होता है।

शरीर से पानी की कमी होगी दूर
इसका वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और इसे खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही इसे खाकर आप वजन कम कर सकते हैं।
हड्डियों बनेगी मजबूत
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आप चाउ चाउ खाएं। इसमें विटामिन-के होता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
ऐसे करें सेवन
चाउ चाउ एक पियर के शेप की सब्जी है। इसका रंग हरा होता है और इसका स्वाद खीरे जैसा होता है।
इसे सलाद में कच्चा मिलाकर खाया जाता है चाउ चाउ का सूप बनाकर भी पीते हैं।
चाउ चाउ करी को चावल और रोटी के साथ सब्जी के तौर पर भी खाया जाता है।

चाउ चाउ में कैलोरीज की मात्रा कम होती है और यह डाइट्री फाइबर का अच्छा स्रोत होती है। चाउ चाउ में विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस सब्जी के साथ संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। संतुलित आहार के लिए चाउ चाउ के अलावा अपनी डाइट में आप फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स और लीन प्रोटीन को भी शामिल कर सकते हैं।
