आजकल मानसून के इस मौसम में लोग बारिश का लुत्फ उठाते हुए फ्राइड फूड्स यानि की तला-भुना आहार खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोग बाहर का जंक फूड भी खाते हैं, जो आपको बीमार बना सकता है। आमतौर पर भी तली-भुनी चीजें खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्राइड फूड्स खाने का सबसे ज्यादा असर आपके हार्ट पर होता है। यदि आप लंबे समय तक फ्राइड फूड्स खाते हैं तो संभव है कि आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ खराब हो सकती है। तो चलिए जानते हैं फ्राइड फूड्स खाने से हार्ट को कितना नुकसान होता है।
फ्राइड फूड्स खाने से हार्ट को नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्राइड फूड्स खाने से हार्ट को सीधे तौर पर नुकसान होता है। इससे आर्टरीज ब्लॉक होने के साथ हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल, फ्राइड फूड्स खाने से सबसे पहले शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे रक्त वाहिकाओं में फैट जमा होने लग जाता है। इससे ब्लड वेसल्स खून की सप्लाई ठीक से करने में भी असमर्थ हो जाते हैं जिस कारण आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ने लगता है।

फ्राइड फूड्स खाने से होने वाले नुकसान
यह कहना पूरी तरह से ठीक नहीं है कि फ्राइड फूड्स खाने से हार्ट को कितना नुकसान होता है लेकिन ऐसा करने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। इसे लेकर की गई एक स्टडी में 750,000 लोगों को शामिल किया गया था। स्टडी में कुछ लोगों को हर हफ्ते फ्राइड फूड्स खाने के लिए दिए गए जिसके बाद उनमें हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा 28% ज्यादा देखा गया था। हार्ट की बीमारियां धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से शुरु होती हैं जो आगे चलकर हार्ट अटैक में बदल सकती हैं।
हार्ट को ऐसे रखें हेल्दी
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
इसके लिए आपको शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने के साथ ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

फ्राइड और जंक फूड्स खाने से परहेज ही करें।
धूम्रपान और शराब का सेवन भी न करें।
