रिश्ते बनाने में तो सालों साल लग जाते हैं लेकिन टूटने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। खासतौर रिश्ता जब पति-पत्नी का हो, शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए प्यार और एक-दूसरे पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी बहुत नोंक-झोंक, मनमुटाव चलते रहते हैं और इससे रिश्ता मजबूत भी होता है। लेकिन कई मामले ऐसे है जो पति-पत्नी के रिश्ते को दीमक की तरह धीरे-धीरे खा जाते हैं और लोगों को समझ में नहीं आता कि आखिर उनका रिश्ता किस कारण से टूटा। यहां आपको सात ऐसे कारण बताते हैं जिससे रिश्ता धीरे-धीरे टूटता ही चला जाता है और पता भी नहीं चलता।
इमोशनल अटैच न होने पर
किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए इमोशनल जुड़ाव बहुत जरूरी है लेकिन कई बार देखा जाता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते जिसके कारण उनमें अकेलापन और अलगाव की भावना पैदा हो जाती है।

आर्थिक परेशानियां
कई बार आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण भी पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं। शादीशुदा लाइफ में आर्थिक तंगी कड़वाहट का मुख्य कारण मानी जाती है। पैसा न होने के कारण घर में झगड़े होने लगते हैं, जिस वजह से नाराजगी बढ़ती चली जाती है।
क्वालिटी टाइम न देना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते वो अपने बिजी शेड्यूल में व्यस्त रहते हैं जिसके कारण रिश्ता कब धीरे-धीरे खत्म होने लगता है पता ही नहीं चलता।
अनसुलझे झगड़े
कई बार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बार-बार झगड़े होते हैं. लेकिन कोई एक पार्टनर झगड़े को सुलझाने के बदले उसे दबाने की कोशिश करता है. बाद में यही गलती पार्टनर के बीच दूरियों का कारण बन जाती है.
एक-दूसरे को हल्के में लेना
समय के साथ अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को ‘टेकन फॉर ग्रांटेड’ लेने लगते हैं वो पहली वाली गर्मजोशी, प्यार का इजहार धीरे-धीरे यह सब चीजें खत्म होने लगती हैं। उन्हें लगने लगता है कि ये तो मेरा है ही और इसी गलत सोच की वजह से रिश्ता कमजोर होने लगता है।

क्वालिटी टाइम न देना
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते वो अपने बिजी शेड्यूल में व्यस्त रहते हैं जिसके कारण रिश्ता कब धीरे-धीरे खत्म होने लगता है पता ही नहीं चलता।
कम्युनिकेशन न होना
एक हंसती-खेलती शादी के लिए पार्टनर के बीच में कम्युनिकेशन का होना बहुत जरूरी होता है। रिश्तों में ये जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बात सुनें, उनकी भावनाओं को समझें साथ ही आप अपनी भावनाओं को भी उनके सामने रखें।किसी भी समस्या का मिलकर ही समाधान निकालें।
जीवन के अलग-अलग लक्ष्य
समय के साथ लोगों की आकांक्षाएं एवं लक्ष्य बदलते ही रहते हैं कई बार पार्टनर एक-दूसरे के लक्ष्य को पूरा करने में सपोर्ट नहीं करते, जिसके कारण रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।

