शरीर जब अंदर से स्वस्थ होता है तो उसका असर स्किन पर बाहरी तौर पर भी दिखता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है। ऐसे में यहां भी एक्सपर्ट के बताए ऐसे हर्बल वॉटर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। इस हर्बल वॉटर को बनाने का तरीका आज आपको बताते हैं। सेलेब्रिटी शेफ सिमोन कथूरिया का कहना है कि यह हर्बल डिटॉक्स वॉटर त्वचा को निखारता है, शरीर को ताजगी देता है और पाचन दुरुस्त रखने में असरदार है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हर्बल वॉटर को किस तरह से बनाया जाता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C76B-sOyHC-/?utm_source=ig_web_copy_link
त्वचा निखारने के लिए हर्बल वॉटर
इस हर्बल वॉटर को बनाने के लिए आपको चुकुंदर, सेब, किशमिश और सौंफ के दानों की जरूरत पड़ेगी। ड्रिंक बनाने के लिए अदरक, चुकुंदर और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी चीजों को किसी बोतल में डालें और पानी डालकर मिला लें। इससे डिटॉक्स हर्बल वॉटर को पीने पर सेहत और सुंदरता दोनों को ही फायदे होते हैं।
ये ड्रिंक्स भी रहेगी फायदेमंद
त्वचा को निखारने के लिए अपने लाइफस्टाइल में आप अलग-अलग डिटॉक्स ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी पीने पर भी शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा निखरती है। नारियल पानी में इल्केट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, साथ ही इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देते है और इसे पीने से स्किन की इरिटेशन कम होती है।

खीरा और पुदीना ड्रिंक
खीरे और पुदीने का पानी भी अच्छा डिटॉक्स वॉटर है। हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बोतल पानी में खीरे के टुकड़ा काटकर डालें और थोड़ा पुदीना मिला लें। इससे शरीर को ताजगी मिलती है।
गाजर का जूस
गाजर का जूस भी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप पी सकते हैं। गाजर में विटामिन सी और ई मौजूद होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स भी कम होने लगते हैं।

