अक्सर हम छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही बाद में गंभीर बीमारियों में तब्दील हो सकती है। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला हाल ही में सामने आया है। लूसी वुडहाउस (Lucy Woodhouse) नाम की महिला के अनुभव ने सभी को चौंका दिया। लूसी एक नर्स हैं और उन्हें अक्सर ऐसा महसूस होता था जैसे वो किसी मीटिंग के दौरान नशे में हैं। ये समस्या इतनी बढ़ गई कि उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया।

अजीब भाषा में बात करना

लूसी ने बताया कि उन्हें मीटिंग्स के दौरान लगता था जैसे उनके आसपास के लोग किसी अजीब भाषा में बात कर रहे हैं, जैसे चाइनीज़। यहां तक कि उन्हें अपनी बात समझाने में भी परेशानी होती थी। लूसी की ये स्थिति धीरे-धीरे और खराब होती गई, जिससे वह चिंतित हो उठीं। जब उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया और डॉक्टर से परामर्श लिया, तो जो रिपोर्ट सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया।

महिला इस बीमारी से पीड़ित

डॉक्टरी जांच में पता चला कि लूसी के दिमाग में एक विशेष प्रकार का ट्यूमर विकसित हो गया था। हालांकि यह ट्यूमर कैंसरकारी नहीं था, लेकिन लंबे समय तक रहने पर यह उनकी आंखों की रोशनी छीन सकता था। इस खुलासे के बाद लूसी ने तत्काल ऑपरेशन करवाने का फैसला किया। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ट्यूमर को हटा दिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी लूसी को चीजें भूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इन कारणों से उत्पन्न हुई बीमारी

इस बीमारी के कारणों की जांच करने पर यह पाया गया कि लूसी ने कई बार आईवीएफ ट्रीटमेंट लिया था और मीनोपॉज की दवाएं भी खाई थीं। डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं ने उनके हार्मोन्स को असंतुलित कर दिया, जिससे यह ट्यूमर विकसित हुआ। एक स्टडी में यह भी सामने आया है कि HRT (हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी) मेडिकेशन भी ट्यूमर का कारण बन सकता है।

वहीं लूसी की यह कहानी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि स्वास्थ्य की छोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। समय पर सही जांच और इलाज से गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *