कार्डियक अरेस्ट अचानक से आने वाला अटैक होता है। यदि इस बात पर ध्या न दिया जाए तो बचने के चांसेस बहुत ही कम होते हैं। अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इंशा घई के पति अंकित कालरा के साथ भी यही हुआ है। 29 साल के अंकित की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि अंकित कालरा को किसी तरह की हार्ट में प्रॉब्लम नहीं थी। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि आखिर वो कौन से कारण है जो कार्डियक अरेस्ट के लिए जिम्मेदार हैं।
सडेन कार्डिएक अरेस्ट का कारण
डॉक्टर्स का कहना है कि अचानक आने वाले कार्डिएक अरेस्ट के लिए की सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल है।गलत खानपान, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और स्मोकिंग जैसे कारण इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। स्ट्रेस आजकल तेजी से बढ़ती हुई एक समस्या है। किसी चीज को लेकर जब ज्यादा तनाव लेते हैं तो शरीर में ऐसे हार्मोन्स रिलीज होने लगते हैं, जो हार्ट और वेसल्स को कमजोर बना देते हैं। इससे दिल की सेहत बिगड़ने लगती है, इसकी कारण अचानक से हार्ट को ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है और कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बढ़ जाता है।

अचानक से क्यों आ रहा है कार्डियक अरेस्ट
अचानक से आ रहा अरेस्ट यानी सडेन कार्डिएक अरेस्ट एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें हार्ट अचानक से ब्लड पंप करना बंद कर देता है, जिससे शरीर और ब्रेन के ज्यादातर हिस्सों में खून की सप्लाई भी बंद हो जाती है। इससे इंसान बेहोश हो जाता है और हार्टबीट बहुत कम हो जाती है। अचानक हुई इस कंडीशन में यदि कुछ मिनट में इलाज न मिले तो मौत भी हो जाती है। आजकल हार्ट अटैक से युवाओं में हो रही मौत का कारण सडेन कार्डिएक अरेस्ट ही होता है।
सडेन कार्डिएक अरेस्ट लक्षण
आम हार्ट अटैक आने के पहले शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। सीने में दर्द या बेचैनी होने लगती है लेकिन सडेन कार्डिएक अरेस्ट में कोई लक्षण नहीं दिखता। यह एकदम अचानक से होता है, ज्यादातर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपनी जान गंवा देते हैं।

