हमारे घर में अक्सर ऐसा होता है कि कुछ खाने-पीने की चीजें बहुत समय तक रखी रह जाती है और उनकी एक्सपायरी डेट भी निकल जाती है। कई बार हम ध्यान नहीं देते और उन्हें खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपायर हो चुकी चीजें हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं एक्सपायर चीजों को खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या नुकसान होगा। आइए जानते हैं।
एक्सपायर हो चुकी चीजों का सेवन क्यों है खतरनाक?
खाने-पीने की चीजों की एक निश्चित समय और सीमा होती है जिसके बाद उनकी गुणवत्ता खराब होने लगती है, जैसे ही यह समय सीमा यानी एक्सपायरी डेट खत्म होती है, उसमें बैक्टीरिया, फंगस और अन्य हानिकारक जीवाणु पनपने लगते हैं। ऐसे में यदि आप एक्सपायर हो चुकी चीजों का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभाव
पेट संबंधी समस्याएं
पुराना और एक्सपायर हो चुका खाना खाने से पेट में गैस, एसिडिटी, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फूड पॉइजनिंग
एक्सपायर हो चुके खाने में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसके लक्षण उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और बुखार जैसे नजर आ सकते हैं।
इम्यूनिटी पर असर
एक्सपायर हो चुका खाना खाने के कारण आपका इम्यून सिस्टम को कमजोर हो सकता है, जिससे आप बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।
एलर्जी
एक्सपायर हो चुके फूड्स में कुछ एलर्जिक तत्व बन सकते हैं, जो शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं। इससे खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

क्या करें?
पुरानी चीजों का निरीक्षण करें
यदि कोई चीज काफी समय से रखी हुई है, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी तारीख और गुणवत्ता की जांच जरुर कर लें।
समय पर इस्तेमाल करें
खाने-पीने की चीजों को उनकी एक्सपायरी डेट से पहले ही इस्तेमाल कर लें ताकि उनका स्वाद और पोषण बरकरार रहे।
स्टोरेज का ध्यान रखें
खाने-पीने की चीजों को सही तापमान और अच्छी तरह से स्टोर करें ताकि वे जल्दी खराब न हों।
खरीदारी के समय ध्यान दें
जब भी आप खाने-पीने की चीजें खरीदें तो उनकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें और समय के अंदर ही उनका इस्तेमाल करें।

जरूरी बातें
एक्सपायर हो चुकी खाने की चीजें आपकी हेल्थ के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसलिए, हमेशा खाने की चीजों की एक्सपायरी डेट चेक करें और उन्हें समय पर ही इस्तेमाल करें। यदि किसी भी चीज की डेट निकल चुकी है, तो उसे खाने से बचें और तुरंत फेंक दें।
