कल पूरे भारत में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। देशभर में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन कान्हा को उनकी मनपसंदीदा चीजों का भी भोग लगता है। कान्हा की प्रिय चीजों की बात करें तो माखन उन्हें बहुत पसंद है यही कारण है कि जन्माष्टमी हो या फिर कोई भी कृष्ण पूजा भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग ही सबसे पहले लगता है। श्रीकृष्ण को वैसे तो 56 भोग लगाए जाते हैं लेकिन सबसे आगे माखन मिश्री को ही रखा जाता है। पौराणिक कथाओं में भी आपने श्रीकृष्ण जी के माखन को खाने के लिए कई सारे किस्से सुने होंगे। वैसे आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जी जिस चीज को बहुत चाव से खाते हैं यह चीज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है तो चलिए जानते हैं घर पर बना मक्खन खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे। आइए जानते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और सेलेनियम हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम करते हैं। सफेद मक्खन को हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड दिमाग को तेज करने के साथ-साथ मैमोरी पॉवर को भी बढ़ाने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द होगा कम
घर में बना ताजा मक्खन खाने से जोड़ों का दर्द यानी की जॉइंट्स पेन की संभावना कम होती है, क्योंकि इसका सीमित मात्रा में ही नियमित सेवन करने से बॉडी जॉइंट्स को जरूरी लुब्रिकेशन मिलता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
मक्खन विटामिन के1 और के2 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है ऐसे में यह फ्रेक्चर या फिर किसी गंभीर चोट के बाद हड्डियों की रिकवरी में भी मदद करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
मक्खन में बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के लिए एक जरूरी कंपाउंड है, इसे शरीर विटामिन-ए में बदलता है और यह आंखों के साथ-साथ स्किन, बोन्स और हेयर की हेल्थ का भी ध्यान रखता है।

थायरॉइड रहेगा कंट्रोल
जिन महिलाओं को थायरॉइड की समस्या है, उनके लिए मक्खन बेहद फायदेमंद माना जाता है। मक्खन में आयोडीन की मात्रा अच्छी होती है, जो थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-ए भी थायरॉइड ग्लैंड को मजबूती देने में मदद करता है।
